Tevatia IPL 2022 PBKS vs GT: गुजरात ने पंजाब को आखिरी गेंद पर हराया

आईपीएल 2022 के 16वें मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। गुजरात की हार ली लग रही है। एक गेंद पर 6 रन की जरूरत थी।

राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाये। आखिरी गेंद पर छक्का लगा कर तेवतिया ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिलाई।

इस तरह से आखिरी गेंद पर चेल कड़े मुकाबले में गुजरात ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर आखिरी ओवर मे हासिल कर लिया।

बता दे आखिरी ओवर में गुजरात को बड़ा झटका कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। वह 18 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट हुए।

गुजरात टाइटंस को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 19 रन की जरूरत थी। शुभमन के आउट होने से मैच रोमांचक हो चुका था।

शुभमन गिल शतक बनाने से चार रन से चूक गए। वह 96 के निजी स्कोर पर मयंक के हाथों कैच आउट हो गए।

अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में महज पांच रन दिए। गुजरात को जीत के लिए 12 गेंदों में 32 रन की ज़रूरत थी।

पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 9 विकेट पर 189 रन बनाया। पंजाब की तरफ से लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 64 रन की पारी खेली

वहीं शिखर धवन ने 35 रन बना कर आउट हुये। GT की ओर से राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किया

Tevatia IPL 2022 PBKS vs GT: तेवतिया ने आखरी गेंद पर मैच जिताया