आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी हैं, जल्द ही दोनों के घर किलकारियां गुंजाने वाली हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सोमवार की सुबह अपने प्रशंसकों को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया।

आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में आलिया को सोनोग्राफी कराते हुए देखा जा सकता है जबकि रणबीर आलिया को देख रहे है।

आलिया ने लिखा, "हमारा बच्चा .. जल्द ही आ रहा है।"

बता दे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल, 2022 को अपने मुंबई स्थित घर में शादी के बंधन में बंधे थे।

दोनों की शादी में परिवार के सदस्यो के साथ दोस्तों ने ही भाग लिया था।

जल्द ही ब्रह्मास्त्र फ़िल्म रिलीज होनी हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

आलिया की इस पोस्ट पर रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, ब्रह्मास्त्र की सह कलाकार मौनी रॉय और रकुल प्रीत आदि ने बधाई दी।

बता दे चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रणबीर और आलिया ने अप्रैल 2022 में शादी कर ली।