Priya Singh Body Builder: बचपन मे भेड़ बकरी चराती थी, राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर
Biography of Priya Singh Body Builder in Hindi

Priya Singh Body Builder: बॉडीबिल्डिंग और जिम ट्रेनर एक ऐसा प्रोफेशन है जो लड़कों के लिए आरक्षित माना जाता है। लेकिन आज हम एक ऐसी महिला बॉडीबिल्डर से रूबरू होंगे जिसने बचपन में भेड़ बकरी चराने का काम किया। बाल विवाह का शिकार हुई। फिर घर की आर्थिक परेशानियों ने राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर बना दिया। आज वह एक जिम ट्रेनर भी है। इन्होंने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत की महिलाओं का मान बढ़ाया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह के बारे में। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से
Priya Singh Body Builder: परिचय –
प्रिया सिंह बीकानेर राजस्थान की रहने वाली हैं। जब वह महज 8 वर्ष की थी तभी उनकी शादी कर दी गई थी। उस वक्त उन्हें न तो फेरों के बारे में मालूम था न ही उसमें लिए गए वचनों। वह गांव की एक सीधी-सादी जिंदगी जीने वाली लड़की थी। उन्होंने बचपन में भेड़ बकरी भी चलाया है। यहीं से इनके जीवन की शुरुआत हुई।
प्रिया सिंह पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। प्रिया सिंह लड़कियों की शिक्षा को लेकर बेहद जागरूक हैं और लोगों को अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रिया सिंह कहती हैं “मैंने अपना बचपन नहीं जिया है, लेकिन यदि आपकी कोई बेटी है तो उससे उसका बचपन मत छीनो। लड़कियां पराया धन नहीं होती है”।
प्रिया सिंह (Priya Singh Body Builder) अपने बारे में बताती हैं कि वह बचपन में ही मोटी व हष्ट पुष्ट थी। इसलिए कम उम्र मे ही उनका विवाह करके ससुराल भेज दिया गया। प्रिय सिंह कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत दुख झेले हैं। वह कहती हैं कि अगर उनके परिवार वालों की सोच अच्छी होती तो वो लोग उनका बाल विवाह न करते।
जिम ट्रेनर
प्रिया सिंह ने तमाम चुनौतियों के बाद बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में मुकाम बनाया। वह कहती हैं कि जब वह अजमेर आई तो बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में उनकी कोई रुचि नहीं थी। लेकिन फिर भी वह क्षेत्र में उतरी। क्योंकि उनका परिवार उस समय आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था। इस बीच उन्होंने एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखा जो आमतौर पर पुरुषों के लिए आरक्षित माना जाता है। वह कहती हैं शुरुआत में उन्हें परिवार और समाज के लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा। परिवार वाले उन्हें कोई सी दूसरे क्षेत्र में कैरियर बनाने को भी कहे।
लेकिन प्रिया सिंह (Priya Singh Body Builder) मानती हैं कि बॉडीबिल्डिंग इंटरनेशनल लेवल पर एक सम्मानजनक खेल है। अन्य खेलों की तरह ही इसमें भी चुनौतियां हैं। प्रिया सिंह कहती हैं कि जब कोई आपकी आलोचना करता है तो हौसला अफजाई करने के लिए भी कुछ लोग सामने आते हैं। जब वह वाली बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में उतरती है तो उनके लिए तालियों की गड़गड़ाहट होती है। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपना वजन घटाया और अपने फिटनेस के लिए जिम में खूब पसीना बहाया।
प्रिया सिंफ राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा साल 2018, 2019 और 2020 में वह मिस राजस्थान के लिए भी चुनी जा चुकी है।
बॉडी बिल्डर बनने का एक दिलचस्प किस्सा –
प्रिया सिंह बताती हैं कि एक बार वह दिल्ली में फिजिकल ट्रेनिंग के लिए गई थी। जहां पर उन्होंने यह जाना कि किस प्रकार की डाइट लेनी चाहिए। शादी के बाद महिलाओं को किस प्रकार से अपने बॉडी को बैलेंस करना चाहिए और वजन को घटाना चाहिए। इन सब बातो के बारे में जानकारी हुई।
इसी दौरान वहाँ पास में ही एक बॉडीबिल्डर कंपटीशन चल रहा था। वहां पर उन्होंने पुरुषों के साथ महिलाओं का नाम भी स्टेज वाइज बुलाते देखा। लेकिन उसमें राजस्थान का कही भी नामोनिशान नहीं था। पूछने पर पता चला कि राजस्थान के लोग लड़कियों को बाहर नही निकलने देते हैं। लोगों की भीड़ में केवल 10% लड़कियां थी। लोग उन लड़कियों को सपोर्ट और इज्जत से देख रहे थे।
यह बात उनके दिमाग में बैठ गई। वह (Priya Singh Body Builder) सीधे राजस्थान आई और अपने जिम मैनेजर से फोन पर बात कर बॉडी बिल्डर बनने के बारे में पूछा। मैनेजर ने कई तरह की हिदायतें दी। उन्होंने अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरू किया और इंप्रूवमेंट भी दिखा। शुरुआत में उन्होंने इसे मजाक में ले रखा था। लेकिन बाद में वह इसके लिए सीरियस हो गई। उसके बाद उन्होंने 2018 में राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर का खिताब जीता।
आज प्रिया सिंह ने बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपनी खुद की एक पहचान बना ली है। कई कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित किया जाता है। वह कहती हैं कि उन्हें उनके पति और परिवार वालों का हमेशा पूरा साथ मिला हैं।
यह भी जाने: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कौन है?