Site icon रोचक साइट

पेट और कमर कम करने के योगासन | Lose Belly Fat With Yoga in Hindi

Lose Belly Fat With Yoga in Hindi

Lose Belly Fat With Yoga in Hindi

पेट और कमर कम करने के योगासन (Lose Belly Fat With Yoga in Hindi) : पेट और कमर में जमी चर्बी कई तरह की परेशानियां उत्पन्न करती है। जैसे चलते चलने फिरने या फिर सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना, झुकने में तकलीफ होना आदि। मोटापे की वजह से डायबिटीज, स्ट्रोक, अर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां उत्तपन्न हो जाती है औए देखने में भी शरीर की बनावट बिगड़ी लगती है। आज के दौर में गलत खानपान और सही दिनचर्या न होने की वजह से मोटापा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बहुत सारे लोग अपने वजन को कम करने के लिए तरह-तरह की कोशिश करते हैं। लेकिन इसके बावजूद मोटापा कम नही होता है। लेकिन भारतीय संस्कृत का सदियों से हिस्सा रहा योगासन पेट और कमर की को कम करने में बहुत मददगार हो सकता है। आज हम जानेंगे पेट और कमर कम करने के योगासन के बारे में – 

ताड़ासन –


ताड़ासन के बारे में कहा जाता है कि योगाभ्यास करने से पहले सबसे जरूरी आसन ताड़ासन है। यह पेट को कम करने के लिए शुरुआती आसन माना जाता है। इससे पूरे शरीर में खिंचाव किया जाता है और ऐसा करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।  इससे शरीर में ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा होता है।

ऐसे करे –

त्रिकोणासन –


त्रिकोणासन करते समय शरीर को त्रिकोण जैसे मुद्रा में बनाना होता है। इसीलिए इसे त्रिकोणासन कहा जाता है। त्रिकोण का अर्थ होता है तीन कोण वाला और आसन का अर्थ होता है मुद्रा। इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर को खिंचाव मिलता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे फेफड़े भी सही ढंग से काम करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। जिन लोगों को कमर दर्द और साइटिका जैसी बीमारियां रहती हैं उनके लिए यह योगासन बहुत फायदेमंद है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मददगार होता है। यह शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाने और तनाव को कम करने का काम करता है।

 ऐसे करें – 

नौकासन –


नौकासन पेट पर जमी चर्बी को कम करने में बहुत मददगार होता है। यह वजन को कम करने में भी फायदेमंद है। नौकासन करने से चेहरे पर Glow आता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है और कब्ज से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाती है। यह आसन पाचन को बेहतर करने में बहुत मददगार होता है। यह आसन ढीली हो चुकी त्वचा में कसाव लाने का काम करता है।

ऐसे करे – 

भुजंगासन


भुजंगासन की चर्बी को कम करने में बहुत मददगार होती है। जिन लोगों की तोंद निकली हुई होती है उन्हें अपने पेट को अंदर करने के लिए इस आसन को करना चाहिए। इससे पेट के आसपास की चर्बी कम हो जाती है। कंधों और बाजू की मजबूती के लिए भी भुजंगासन बेहद फायदेमंद है। कमर के आसपास के मोटापे को कम करने में और कमर और पेट दर्द की समस्या को दूर करने में भी यह योगासन फायदेमंद है। इस आसन को करने से लीवर, गुर्दे को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और भूख बढ़ती है।

ऐसे करे – 

कपालभांति –


कहा जाता है कि मनुष्य के शरीर में होने वाली ज्यादातर बीमारियों का कारण पेट है। जब पेट ठीक रहता है तो सेहत ठीक रहती है। वही पेट खराब होने पर सब कुछ बिगड़ने लगता है। कपालभाति को मानव जाति के लिए संजीवनी बताया जाता है। इसे करने से चमत्कारी लाभ होते हैं। यह पेट को कम करने और वजन को नियंत्रित करने में मददगार है। इससे पाचन सही रहता है और पेड़ से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिन लोगों को गैस एसिडिटी कब्ज की समस्या रहती है उन लोगों के लिए कपालभाति बहुत फायदेमंद है।

ऐसे करें – 

यह भी पढ़े : पेट,कमर और साइड की चर्बी कम करने के आसान उपाय

Exit mobile version