Site icon रोचक साइट

Independence Day Speech In Hindi | 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

Independence Day Speech In Hindi

Indian Saffron India Flag National Indian Flag

Independence Day Speech In Hindi | 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण |

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज से  1 दिन बाद 15 अगस्त है इस बार हमारा देश भारत अपना 74 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 को मनाया जाऐगा। हम सभी जानते हैं कि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत ब्रिटिश शासन यानी अंग्रेजों से आजाद हुआ था इसीलिए 15 अगस्त को हमारे पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाता है और राष्ट्र के इस  संघर्ष में ये सभी स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आज़ाद आदि के बलिदान को याद करने का दिन है। 15 अगस्त सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों मे धूमधाम से मनाया जाता है। सबसे पहले 15 अगस्त दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज यानी हमारा तिरंगा प्रधानमंत्री के द्वारा फहराया जाता है और देश के भविष्य के लिए कामना भी किया जाता है।

हम सभी को अपने आप पर गर्व होना चाहिए कि हम एक भारतीय हैं हम सब एक आजाद भारत के आंचल में जन्म लिए हैं भारत के इतिहास से पता चलता है कि हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए कितना कड़ी मेहनत और संघर्ष करके हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई है अगर हमारे पूर्वजों ने आजादी नहीं दिलाई होती तो आज हम सभी अंग्रेजों के गुलाम होते हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि ब्रिटिश शासन से भारत को कभी आजादी मिलेगी लेकिन हमारे देश के बहुत सारे स्वतंत्र सेनानियों और हमारे पूर्वजों के बलिदान और 1857 से 1947 तक कई बार संघर्ष करने के बाद उन्होंने हमें यह आजादी दिलवाई है जिससे कि आज हम आजादी से अपने मन का हर एक इच्छा पूरा करते हैं।

Independence Day Speech Essay In Hindi

हमारे देश भारत की आजादी में सबसे पहले अंग्रेजो के खिलाफ मैदान ए जंग खड़ा करने वाले भारतीय सेनानी मंगल पांडे थे जिन्होंने हमारे देश के लिए सबसे पहले आवाज उठाया था।

उसके बाद कई और  स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों के साथ आखिरी सांस तक संघर्ष किया और जवानी में ही अपनी जान गवा दी हम सभी कभी भी भगत से खुदीराम बोस और चंद्र शेखर आजाद की इस बलिदान को नहीं भूल सकते क्योंकि उन्होंने हमारे देश के आजादी के लिए अपनी जान हंसते-हंसते गवा दीया। महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस के इस संघर्ष को हम कभी भूल नहीं सकते क्योंकि महात्मा गांधी एक महान भारतीय व्यक्ति थे जिन्होंने अहिंसा का एक बड़ा सबक सिखाया। इतना ही नहीं गांधी जी ने अहिंसा की मदद से स्वतंत्रता पाने के लिए हमारे भारत देश का नेतृत्व किया और लंबे वर्षों तक संघर्ष  किया इन लोगों का संघर्ष का परिणाम 15 अगस्त 1947 को सामने आया जिस दिन हमारा देश आजाद हुआ था।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

इसलिए हमलोग  हर अगस्त 15 को झण्डा फहराते है  और उन सभी महापुरुषों को याद करते हैं जिन्होंने हमारे  देश के लिए बलिदान दिया है। इसी दीन हम सब लोग मीलकर उन  सभी महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हैं। इस दिन स्कूलों और सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं पर सभी लोग  शीर्ष झुकाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराते है। उसके बाद हम अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रीय गाना जन- गण -मन और वंदे मातरम गाकर  ध्वज को सम्मानित करते हैं ,और खुद पर गर्व महसूस करते हैं 


Author : Arti Jha
Exit mobile version