RCB vs PBKS IPL 2022 Live Updates:बैंगलोर को हरा कर पंजाब ने रोमांचक जीत हासिल की

RCB vs PBKS IPL 2022 Live Updates

RCB vs PBKS IPL 2022 Live: आईपीएल 2022 का तीसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स की कप्तानी मयंक अग्रवाल न तो बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी फाफ दुफ्लेसिस कर रहे है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने पंजाब को 206 रन का विशाल लक्ष्य जीत के लिये दिया।

 बैंगलोर की धमाकेदार पारी :

डुप्लेसिस की कप्तानी में दिनेश कार्तिक ने आक्रामक बल्लेबाजी की है। बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 205 रन बनाये। विराट कोहली ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने 29 गेंदों में एक चौके और दो छक्के लग कर नाबाद 41 रन की पारी खेली जबकि दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेली है। दिनेश कार्तिक ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।

बैंगलोर की शुरुआत भले ही धीमी थी। लेकिन बैंगलोर में एक विशाल स्कोर खड़ा किया है। आईपीएल 2022 (RCB vs PBKS IPL 2022 Live) में अब तक खेले गए मैच में यह सबसे विशाल स्कोर है। बैंगलोर की तरफ से कप्तान डुप्लेसिस और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी निभाई। पर राहुल चाहर की गेंद पर अनुज रावत 21 रन बना कर बोल्ड हो गये।

इसके बाद विराट कोहली और कप्तान डुप्लेसिस ने चौके और छक्के की बारिश शुरू कर दी। दोनो ने 61 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी निभाई। इसी बीच डुप्लेसिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह 57 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 88 बना कर कर रह आउट हो गए।

इसके बाद दिनेश कार्तिक और विराट कोहली के बीच 17 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी हुईं। इस तरह से आरबीसी ने दो विकेट खो पर 205 रन का विशाल लक्ष्य पंजाब किंग्स के सामने रखा। IPL के कौन से मैच कब, कितने बजे कहाँ पर होंगे जानने के लिये देखे : IPL 2022 Time Table: आईपीएल का कौन सा मैच, कब, कहाँ होगा, देखे पूरी डिटेल्स

यह भी देखे : MI vs DC IPL 2022 Live: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

पंजाब की तेज शुरुआत: 

पंजाब की तरफ से ओपनिंग कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने की। दोनों ने 2 ओवर में 22 रन और चार ओवर में 42 रन और 6 ओवर में 63 बनाये। 71 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा।पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट शिखर धवन के रूप में 12वें ओवर में 118 रन के स्कोर पर गिरा। पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट शिखर धवन के रूप में 12वें ओवर में 118 रन के स्कोर पर गिरा।

पंजाब किंग्स का स्कोर 156 रन पहुचते पहुचते आधी टीम पवेलियन पहुच गई थी, 156 रन पर 5वां विकेट पंजाब के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन के रूप में गिरा। बता दे कि मोहम्मद सिराज ने लगातार दो विकेट भानुका राजपक्षे और राज बावा को आउट कर के लिया लेकिन हैट्रिक से चूक गये।

इस बीच शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ ने विकेट को सम्हाला और पंजाब को जीत दिलाई। एक वक्त ऐसा भी लगने लगा था कि पंजाब किंग्स मैच हार सकता है लेकिन पंजाब किंग्स ने बेहद रोमांचक मैच में जीत हासिल की।

IPL 2022 को स्टेडियम में बैठ के देखने के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक कर सकते है जानने के लिये देखें : IPL 2022 Ticket Booking | आईपीएल 2022 टिकट कैसे बुक करें

Back to top button