CSK vs SRH IPL 2022: IPL 2022 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है।
CSK ने SRH का सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे SRH ने 17.4 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
SRH की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 75 रन की बेहतरीन पारी खेल कर टॉप स्कोरर रहे। जबकि राहुल त्रिपाठी ने 39 रन की नाबाद पारी खेली।
लगातार दो हार के बाद इस टूर्नामेंट में हैदराबाद की यह पहली जीत रही। वहीं चेन्नई की यह लगातार चौथी हार है।
CSK ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 154 रन बनाया। CSK के मोईन अली नर 48 रन की पारी खेली, जबकि अंबाती रायडू ने 27 और कप्तान रवींद्र जडेजा ने 23 रन बनाया।
SRH के लिए वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने 2-2 विकेट हासिल किया।
SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने 49 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली।
टी नटराजन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने CSK के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया।
Dinesh Kartik wife fitness: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल है फिटनेस फ्रीक, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं मुरीद।