MI vs KKR Highlights IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 14वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ।

मुंबई इंडियन अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और 11 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 55 रन ही बना सकी।

लेकिन टीम वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पारी और तिलक वर्मा ने 38 की पारी खेली। दोनो के बीच ने 87 रनों की साझेदारी हुई।

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार ने मिल कर मुंबई इंडियंस टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई इंडियंस की इस जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की और आखिरी के 5 ओवर्स में एक विकेट खोकर 76 रन बनाये।

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर बनाया।

केकेआर के लिये उमेश यादव ने फिर से शानदार शुरुआत की और महज 6 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

सूर्यकुमार यादव ने 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर तिलक वर्मा ने 27 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 38 रनों की पारी खेली।

पोलार्ड ने 5 गेंद में जड़े 22 रन यहां पर कायरन पोलार्ड बल्लेबाजी करने उतरे और मुंबई की टीम को एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की।

पोलार्ड ने 5 गेंद में 3 छक्के लगाकर 22 रनों की पारी खेली। इस तरह मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 161 रन पर पहुंच गई है।

MI vs KKR SuryaKumar IPL 2022 : सूर्यकुमार ने की धमाकेदार वापसी, आते ही लगाया अर्धशतक,

Dinesh Kartik wife fitness: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल है फिटनेस फ्रीक, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं मुरीद।