MI vs KKR Highlights IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 14वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ। कोलकाता 5 विकेट से जीता

मुंबई इंडियन अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और 11 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 55 रन ही बना सकी।

टीम वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पारी और तिलक वर्मा ने 38 की पारी खेली और मुंबई इंडियंस टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई इंडियंस की टीम पैट कमिंस के तूफानी बल्लेबाजी में उड़ गई। पेट कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी है।

कोलकाता ने 16 ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमिंस 15 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे।।

वेंकटेश अय्यर ने भी 41 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

बता दे 15वें ओवर तक कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 127 रन बनाया था। 4 ओवर में 35 रन की जरूरत थी।

16वें ओवर में डेनियल सैम्स गेंदबाजी के लिए आए और  कमिंस ने इस ओवर में रनों की बरसात कर दी वह  35 रन इस ओवर में हासिल किये।

इस ओवर में उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाया। इसके अलावा दो रन भागे और एक नो बॉल रहा और कोलकाता की टीम मैच जीत गई।।

MI vs KKR SuryaKumar IPL 2022 : सूर्यकुमार ने की धमाकेदार वापसी, आते ही लगाया अर्धशतक,

Dinesh Kartik wife fitness: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल है फिटनेस फ्रीक, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं मुरीद।