आर माधवन का बेटा वेदांत डेनिश ओपन 2022 में रजत पदक जीता

आर माधवन के बेटे वेदांत ने एक बार फिर अपने पिता के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है।

बेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में तैराकी में रजत पदक जीता है।

वेदांत ने ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता  में सिल्वर मैडल हासिल किया है।

आर माधवन ने सोशल मीडिया पर लिखा "साजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में द डेनिश ओपन में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीता"

अभिनेता ने वेदांत के साथ-साथ उनके साथी साजन प्रकाश को भी बधाई दी है।

साजन प्रकाश ने कोपेनहेगन की डेनिश ओपन में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है.

अभिनेता की पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने बधाई दी है.

तमाम लोग बॉलीवुड स्टार किड्स को उनसे सीख लेने की सलाह दे रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार किड उनके पेरेंट्स के नाम से जाने जाते हैं। माधवन का बेटा  वेदांत ने अपने पिता से हटकर खुद की एक अलग पहचान बनाई है।

वेदांत ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

डेनिश से पहले भी वे गोल्ड से लेकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुके हैं

वेदांत माधवन ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई पुरस्कार जीते हैं।