Tevatia IPL 2022 PBKS vs GT: तेवतिया ने आखरी गेंद पर मैच जिताया

आईपीएल 2022 के 16वें मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। गुजरात की हार ली लग रही है। एक गेंद पर 6 रन की जरूरत थी।

राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाये। आखिरी गेंद पर छक्का लगा कर तेवतिया ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिलाई।

इस तरह से आखिरी गेंद पर चेल कड़े मुकाबले में गुजरात ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर आखिरी ओवर मे हासिल कर लिया।

पंजाब किंग पर इस जीत के साथ यह गुजरात ने आईपीएल 2022 में लगातार तीसरी मैच जीत लिया है।

आखिरी ओवर में गुजरात टाइटन्स को 18 रन की जरूरत थी। हार्दिक पंड्या और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद थे और बॉलिंग का जिम्मा ओडियन स्मिथ के पास था।

19 वे ओवर की पहली गेंद WIDE रही। दूसरी गेंद पर पर हार्दिक पंड्या 27 रन बनाकर रन आउट हो गये और राहुल तेवतिया बैटिंग के लिए आये।

तेवतिया ने कवर पर सिंगल लिया, अगली गेंद पर मिलर ने स्क्वायर लेग पर शानदार चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर एक रन लिया।

अब गुजरात को 2 गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी। राहुल तेवतिया ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगा मैच को रोमांचक बना दिया।

अगली आखिरी गेंद पर तेवतिया ने फिर से डीप मिड विकेट पर 6 लगा मैच जीता दिया।

Dinesh Kartik wife fitness: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल है फिटनेस फ्रीक, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं मुरीद।