Bulli Bai App : आइए जाने क्या है Bulli Bai App जिस पर मुस्लिम महिलाओं को बेचा जा रहा

Bulli Bai App

Bulli Bai App: इन दिनों Bulli Bai App चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। दरासल एक रिपोजिटरी होस्टिंग सेवा पर एक विवादास्पद ऐप बनाया गया है। जिस पर मुस्लिम महिलाओं के तस्वीरों को बिना उनकी अनुमति के अपलोड किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस ऐप (Bulli Bai App) को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। Bulli Bai नाम के इस ऐप को कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो की नीलामी की जाती है। 

कुछ महीने पहले कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने इसी तरह से एक ऐप sulli deal बनाया था जिसमें सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर को सोशल मीडिया से लेकर अपलोड किया गया था और उसकी नीलामी की गई थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर जब नाराजगी जाहिर की तो उस ऐप को हटा दिया गया।

अब sulli deal की तरह ही Bulli Bai App भी बन गया है। जिसे गिटहब द्वारा बनाया गया है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जब इस ऐप को खोला जाता है तो एक मुस्लिम महिला के चेहरे का बेतरतीब ढंग से उपयोग कर और दिन की Bulli Bai के रूप में उसे प्रदर्शित करने की अनुमति मिलती है।

Bulli Bai App क्या है?

Bulli Bai App एक ऐसा एप्लीकेशन है जो कि github API के द्वारा होस्ट किया जाता है। यह भी sulli deal की तरह ही काम करता है। इस ऐप में मुस्लिम महिलाएं को सोशल मीडिया पर लोग बोली लगाने के लिए पेश किया जाता है। जबकि बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) के टि्वटर हैंडल को निलंबित कर दिया गया है। तब इसे Bai  लिखा था, यह एक समुदाय द्वारा संचालित ओपन सोर्स ऐप है। हाल में ही इस ऐप द्वारा महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग करने की बात सामने आई है। एक जनवरी को Bulli Bai App नाम से एक बैठक का उपयोग करके एक अज्ञात समूह द्वारा ऐप अपलोड किया गया।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि Bulli Bai App लाने के पीछे के खालिस्तानी आंदोलन के स्वघोषित समर्थक हैं और वह गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकवादियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। app का URL Bullibai.github.in पोस्ट किया गया है। हालांकि सोशल मीडिया इस ऐप को शेयर करने के लिए हटा तो दिया गया है। लेकिन इस Bulli Bai App से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल ऐप्स में ट्विटर अकाउंट को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मुस्लिम महिला पत्रकार की फोटो को किया गया अपलोड –

इस ऐप (Bulli Bai App) में कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों की नीलामी हुई है। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने इसी तरह से sulli deal ऐप बनाया था जिस पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर को अपलोड करके बोली लगाई जाती थी। शनिवार को एक महिला पत्रकार की तस्वीर को इस ऐप पर डाल कर बोली के लिये सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। पत्रकार ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बहुत दुखद है कि एक महिला महिला के रूप में नए साल की शुरुआत डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है। महिला ने दिल्ली पुलिस में भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत प्राथमिकता दर्ज कराई है

Sulli Deal क्या था ? –

 4 जुलाई 2021 को एक ट्विटर यूजर ने sulli deal नाम से एक ऐप का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसे गिटहर्ट पर एक अज्ञात व्यक्तियों के समूह द्वारा चलाया जा रहा था। इसकी टैगलाइन थी sulli deal of the day. इसमें भी बोली के लिये मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को ही लगाया गया था।

बता दें कि sulli महिलाओं के खिलाफ इस्तेमाल होने वाला एक अपमानजनक शब्द है। इस ऐप को बनाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट से अवैध रूप से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं। तस्वीरों का गलत इस्तेमाल भी किया जाता है।

यह भी जाने : Swami Ramanujacharya Biography: आइये जाने स्वामी रामानुजाचार्य की जीवनी, जिनकी सबसे बडी मूर्ति हैदराबाद में बन रही

Back to top button