अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) क्या है? यह कितने प्रकार का होता है, इसका कब, कैसे प्रयोग करे

अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers in Hindi)क्या है? : आज हम एक ऐसे वातावरण में रह रहे हैं जहां पर आग लगने का खतरा हमेशा ही बना रहता है। आग एक रासायनिक क्रिया होती है जिसके लिए ऑक्सीजन, इंधन और तापमान चाहिए होता है। अक्सर जब आग लग जाती है तो इसे बुझाना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है। सामान्यतः आग लगने पर पानी से उसे बुझाने की कोशिश की जाती है। लेकिन सभी प्रकार की आग को पानी से नही बुझाया जा सकता है। जैसे यदि बिजली के ट्रांसफार्मर या बिजली के किसी उपकरण में आग लगती है तो उसे पानी से नही बुझाया जाता है।

आज के दौर में हम इसतरह की आग को बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher Cylinder) का प्रयोग करते है। लेकिन आज Fire Extinguisher Cylinder के कई तरह के सिलेंडर होते हैं। तो सबसे पहले यह जाना जरूरी है कि कौन से सिलेंडर का प्रयोग कब करना चाहिए।

अग्निशामक यंत्र क्या है? (What is Fire Extinguisher)


Fire Extinguisher आग से बचाव के एक आधुनिक तरीका है। इसकी सहायता से छोटी मोटी आग को आसानी से बुझाया जा सकता है या नियंत्रित किया जा सकता है।Fire Extinguisher Cylinder का आपातकाल स्थितियों में प्रयोग किया जाता है। सामान्य तौर पर अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) प्रेशर वेसल सिलेंडर में होता है जिसमें एक पदार्थ रहता है। उसे आग पर छोड़ने से आग को बुझाने में मदद मिलती है। 

अग्निशमन यंत्र (Type of Fire Extinguisher) के प्रकार


  • Water Extinguisher
  • Foam Extinguisher
  • Powder Extinguisher
  • Co2 Extinguisher
  • Wet Chemical Extinguisher

Water Extinguisher –  

Water Extinguisher सबसे सामान्य Extinguisher का एक प्रकार है।  अधिकांश परिसरों में पानी या फोम fire Extinguisher की आवश्यकता रहती है। इसका WE के नाम से भी जाना जाता है। Water Extinguisher हो पहचानना बहुत आसान है। Water Extinguisher Cylinder का लेबल लाल रंग का होता है। इसके रंग को देख कर हम इसे आसानी से पहचान सकते हैं। इसको पेपर और कीबोर्ड कपड़े लकड़ी और कोयले से लगी आग को बुझाने में किया जाता है। ध्यान रहे इसका इस्तेमाल बिजली के उपकरणों, ज्वलनशील तरल पदार्थ जैसे तारपीन, पेंट या ज्वलनशील जैसे जैसे मीथेन, ब्यूटेन, हाइड्रोजन, पेट्रोल, डीजल जैसे ज्वलनशील तरल की में लगी आग बुझाने में बिल्कुल नही करना चाहिए। इसका इस्तेमाल ज्यादातर कार्यालयों स्कूल अस्पताल मकान गोदाम आदमी किया जाता है

Foam Extinguisher – 

Foam Extinguisher को हम FE  नाम सभी जानते है। Foam Extinguisher का लेबल क्रीम रंग का होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पेट्रोल तारपीन पेंट से लगी आग में किया जाता है लेकिन पेपर कार्डबोर्ड कपड़े लकड़ी कोयला आदि से लगी आग में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल रसोई घर की आग बिजली के उपकरणों में लगी आग न करें। 

Powder Extinguisher –

Powder Extinguisher को PE भी कहते हैं। ये एक बहुत ही अच्छा बहु प्रयोजन (multi purpose) Extinguisher है, क्योंकि इसका प्रयोग पेपर लकड़ी कार्डबोर्ड कपड़ा, ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, तारपीन या ज्वलनशील गैसों जैसे ब्यूटेन, मीथेन, हाइड्रोजन से लगी आग को बुझाने में किया जाता है। इसका उपयोग हम Electrical Fire में भी कर सकते हैं। हालांकि यह ठंडा नही होता तो फिर से आग भड़कने के संभावना रहती है। इसीलिए इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए। यह पाउडर के रूप में होता है तो आंख, मुँह, नाक में भी जा सकती है। तब यह देखने की क्षमता भी कम कर सकती हैं या सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इस पर नीले रंग का लेबल होता है।

Co2 Extinguisher – 

Co2 Extinguisher बहुत सारे बिजली के उपकरणों वाले स्थान जैसे आफिस या सर्वर रूम के लिए उपयुक्त होता हैं, क्योंकि यह बिजली के उपकरणों वाली आग के लिए सबसे सुरक्षित होता है। ये किसी भी तरह का कोई अवशेष जैसे कि पाउडर या तरल आदि नही छोड़ता । इनका उपयोग ज्वलनशील तथा तरल पदार्थ जैसे पेट्रोल, डीजल, तारपीन आदि से आग से लगी आग में किया जा सकता है। Co2 Extinguisher हवा में ऑक्सीजन की कमी करके आग बुझाने का काम करता है। Co2 Extinguisher का लेबल काले रंग का होता है।

Wet Chemical Extinguisher –

इसे हम WCE भी कहते हैं। ये Extinguisher खाना बनाने वाले तेल, मक्खन से लगी आग में किया जाता है। खाना बनाने की बड़ी बड़ी होटलों की रसोई  में इसे रखा जाता है। यह बहुत ही प्रभावशाली होता हैं। इससे निकला Wet Chemical तेजी से आग की लपटों को फैलने से रोकता है, और जलते हुए तेल या अन्य पदार्थ को ठंडा कर देता है। यह एक साबुन जैसा घोल बनाकर आग को फैलने से रोकता है। इसका लेबल पीले रंग का होता है।

Fire Extinguisher Cylinder को कैसे प्रयोग करे  (How to use )


Fire Extinguisher Cylinder को प्रयोग करना आसान होता है। लेकिन बहुत सारे लोग इसका इस्तेमाल करने में डरते हैं। आग को बुझाते समय जब इसका प्रयोग करे तो बिल्कुल घबराना नहीं चाहिए। Fire Extinguisher Cylinder को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पकड़कर सिलेंडर के नोजल के पीछे लगी पिन का टी pin को निकाले। फिर उसमें लगे सेफ्टी लॉक हुक को निकाल दें। जब यह दोनों चीज निकल जाएंगी तो सिलेंडर के हैंड ग्रिप को प्रेस करें। सिलेंडर में प्रेशर के साथ  स्प्रे मटेरियल बाहर निकलने लगेगा। उसे आग की  केंद्र बिंदु अर्थात जहां से आग  लगी है वहां पर दाएं से बाएं डालें। इस तरह आग बुझ जाएगी। ध्यान रहे कि कभी भी इसे गोल गोल या फिर ऊपर नीचे कर के न डालें बल्कि दाएं से बाएं बाएं से दाएं ही आग पर स्प्रे करें।

आगे पढ़े : क्या आप जानते हैं आखिर क्यों कुछ दवाइयों के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी बनी होती है?

Back to top button