DC vs KKR Highlights IPL 2022: दिल्ली ने कोलकाता का एकतरफा हराया
दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया, कुलदीप ने चार विकेट लेकर पलटा मैच, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 44 रन से हरा दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिये 216 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई।
शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने मिल कर आखिरी के 20 गेंदों पर 49 रन बनाये और दिल्ली का स्कोर 215 रन हो गया।
जवाब में कोलकाता की पूरी टीम खलील अहमद और कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी पर धाराशायी हो गई।
कुलदीप ने 16वें ओवर में तीन विकेट निकाले। उन्होंने इस ओवर में पैट कमिंस, सुनील नरेन और उमेश यादव को पवेलियन भेजा।
DC के कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया। दिल्ली की ओर से कुलदीप ने चार और खलील ने तीन विकेट झटके।
कोलकाता की ओर से श्रेयस ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। लेकिन कोलकाता की पूरी टीम 18 वें ओवर तक 171 रह पर ही आल आउट हो गई।