IPL 2022 Time Table: आईपीएल का कौन सा मैच, कब, कहाँ होगा, देखे पूरी डिटेल्स
IPL 2022 Time Table

IPL 2022 Time Table: 26 मार्च से आईपीएल 2022 शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग और रनर्स अप कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। बता दें कि बीसीसीआई ने Covid 19 की स्थिति को देखते हुए IPL 2022 के सभी मैचों को भारत मे ही पुणे और मुंबई में करने का फैसला लिया है। इस तरह से आईपीएल 2022 महाराष्ट्र के 4 स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें से तीन स्टेडियम मुंबई और एक स्टेडियम पुणे में है।
इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें खेलेंगी, जबकि पिछले साल IPL 2021 में 8 टीमें ही थी। बता दें कि इस बार दो नई टीमें आईपीएल में शामिल हुई है। यह टीमें है लखनऊ सुपर जेंट्स और गुजरात टाइटंस। दोनों ही टीमों को अलग-अलग रूप में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है। दोनों ही टीमें अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो में तथा दूसरे ग्रुप की एक टीम के साथ दो मैच तथा बाकी टीम के साथ के साथ एक-एक मैच खेलेंगी।
लखनऊ सुपर जेंट्स अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो मैच तथा दूसरे ग्रुप में शामिल गुजरात टाइटंस के साथ दो मैच खेलेगी। इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा मैच खेले जाएंगे क्योंकि इस बार टीमों की संख्या ज्यादा है। इस बार कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मई 2022 को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
IPL 2022
IPL 15 का आयोजन किसके द्वारा किया जा रहा | BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) |
संस्करण | 15th IPL 2022 |
कुल टीमें | 10 |
IPL 2022 कुल मैच | 74 मैच |
मैच प्रारूप | टी -20 |
IPL 2020 कब शुरू होगा | 26 मार्च 2022 |
IPL 15 2022 कब खत्म होगा | 29 मई 2022 |
आईपीएल 2022 15 स्थान | भारत (मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद) |
आईपीएल टाइम टेबल 2022 pdf | iplt20.com |
IPL 2022 Time Table –
आईपीएल 2022 को लेकर क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आईपीएल 2022 में कौन सा मैच, किस दिन कहां पर खेला जाएगा। आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल (IPL Schedule 2022) नीचे देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल मैच का टाइम टेबल (IPL 2022 Time Table) आप नीचे दिए गये लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। IPL 2022 time table pdf पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
लिंक : IPL 2022 Time Table Download
IPL 2022 टीमें –
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
- मुंबई इंडियंस (MI)
- कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
- पंजाब किंग्स (PBKS)
- राजस्थान रॉयल्स (RR)
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- गुजरात टाइटंस (GT)
- लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)
दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं! आईपीएल 2022 (IPL 2022) से जुड़े हर अपडेट (IPL 2022 Updates) के लिए हमारे साथ बने रहे। हम आपको आईपीएल से जुड़ी हर अपडेट यहाँ पर ले कर आएंगे।