Site icon रोचक साइट

फेस को ग्लोइंग कैसे बनाये? स्किन को ग्लोइंग बनाने के घरेलू उपाय और योग

How get glowing face

How get glowing face

Beauty tips for Glowing Face in Hindi: चेहरा व्यक्तित्व का आईना माना जाता है। हर इंसान अपने चेहरे की चमक और खूबसूरती बनाए रखना चाहता है। फिर वह चाहे महिला हो या पुरुष हर कोई “फेस को ग्लोइंग कैसे बनाएं?” के उपाय जानने की कोशिश करता रहता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के उपाय की बात करें तो आजकल बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट की भरमार है। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल तत्व ग्लो तो लाते हैं साथ ही इनसे साइड इफेक्ट के खतरे बढ़ जाते हैं। कई बार ये कॉस्मेटिक चीजे चेहरे को नुकसान भी पहुंचती है। ऐसे में बिना कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट का ज्यादा उपयोग किये लंबे समय तक चेहरे को बनाने के लिए घरेलू उपाय काफी मददगार होते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय और योग के बारे में जो चेहरे को ग्लोइंग और रंगत को गोरा बना सकते हैं।

Beauty tips for Glowing Face in Hindi


बेसन, चंदन, हल्दी और दूध का फेसमास्क – 

चेहरे को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद होते हैं। बेसन, हल्दी, चंदन और दूध का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाने ले। इसे चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें। दूध की जगह पर शादी पानी या फिर गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे चेहरा धोने के बाद किसी फेस वॉश से या फिर साबुन से चेहरे को न धुले।

नीम के पत्ते –

चेहरे पर ग्लो लाने में नीम का पत्ता भी बहुत फायदेमंद होती है। नीम की पत्ती सिर्फ फोड़े फुंसियों को ही नही ठीक करता बल्कि त्वचा पर ग्लो भी लाता है। इसके लिए नीम के पत्तों को अच्छी तरीके से धुल कर उन्हें पीस लें। उसमें थोड़ा सा हल्दी मिला ले और उसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद सादे पानी से चेहरे को साफ कर ले।

मसूर की दाल –

चेहरे पर ग्लो लाने में मसूर की दाल का उपयोग किया जा सकता है। मसूर की दाल को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। मसूर के पेस्ट में शहद मिला सकते हैं। इस पेस्ट को कुछ देर तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से चेहरे को साफ कर ले।

नींबू – 

नींबू को चेहरे की रंगत और ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू के छिलके को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। ऐसा करने से चेहरे से दाग धब्बे में धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं और चेहरे पर ताजगी और ग्लो बना रहता है।

टमाटर –

खाने-पीने के साथ-साथ टमाटर चेहरे पर ग्लो लाने में भी उपयोगी है। टमाटर को मैश करके उसमें थोड़ी सी चीनी या शहद मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दे। फिर पानी से चेहरे को साफ कर ले। कुछ दिन तक इसे लगा रहने दे फिर धूल ले। कुछ दिनों तक ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो अपने आप नजर आने लगेगा।

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के योग –


योग के फायदे की बात करें तो इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद मिलती है। जब शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ होता है तो उसके चमक चेहरे पर ग्लो भी नजर आने लगता है। आज हम जानेंगे कुछ ऐसे आसन और प्राणायाम के बारे में जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है साथ ही त्वचा में निखार लाता है। 

प्राणायाम –

प्राणायाम चेहरे पर ग्लो लाता है। प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले जमीन पर एक योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं। उस पर पद्मासन की मुद्रा में बैठे अर्थात दाएं पैर को बाएं जांघ पर और बाएं पैर को दायीं जांघ पर रख ले। पद्मासन न कर सके तो सुखासन में बैठ सकते हैं। अपनी पीठ को सीधा रखें और आँख को बंद करके ध्यान लगाने की कोशिश करें। लंबी सांसे ले और उन्हें धीरे-धीरे छोड़ें। इस प्रक्रिया को 15 से 20 मिनट रोजाना करें।

शीतली प्राणायाम –

फेस पर ग्लो लाने का एक बेहतर योगा शीतली प्राणायाम है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं और ध्यान कि मुद्रा में बैठे। अपनी जीभ को बाहर की तरफ निकाले। जीभ के दोनों किनारों को मोड़ कर पाइप जैसा गोला बना ले। अब इसके जरिए सांस को अंदर ले और मुंह बंद करके सांस को नाक के माध्यम से धीरे-धीरे छोड़े। ऐसा अपनी सुविधा अनुसार 2 से 5 बार किया जा सकता है।

उत्तानासन –

यह आसन भी चेहरे पर ग्लो लाने में बहुत मददगार होता है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछा ले। अब उस पर सीधा खड़ा हो जाए फिर कह दी लंबी सांस ले। अब धीरे धीरे कमर के बल आगे झुकते हुए सांस छोडे। इस दौरान कोशिश करें कि अपनी हथेलियों को जमीन से स्पर्श करें और सिर घुटने को छूने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि घुटने को मोड़ना नहीं है। कुछ सेकंड तक ऐसी अवस्था में रहकर पुनः सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस प्रक्रिया को अपने सुविधानुसार 5 से 10 बार किया जा सकता है।

तो दोस्तो हमारा यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के जरूर बताये..

आगे पढ़ें : पेट,कमर और साइड की चर्बी कम करने के आसान उपाय
Exit mobile version