Site icon रोचक साइट

बेरोजगार युवा “जन सुविधा केंद्र” खोल शुरू करें कमाई, जाने पूरा प्रोसेस | Jan Suvidha Kendra in Hindi

Jan Suvidha Kendra hindi

जन सुविधा केंद्र (Jan Suvidha Kendra) : आज के समय में सरकार द्वारा स्थापित किया गया जन सेवा केंद्र एक ऐसा केंद्र है, जहां पर लोगों को कई सारी ई सुविधाएं बहुत ही आसानी से मिल जाती है। विशेष करके इस योजना का प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक सेवाओं को पहुंचाना है। एक जन सेवा केंद्र पर सभी तरह के सरकारी फॉर्म भरे जाते हैं। ये ज्यादातर आम इंसान की जिंदगी से जुड़े होते हैं। इन सभी तरह के फॉर्म को कंप्यूटर पर इंटरनेट की मदद से भरते हैं। इसमें राशन कार्ड, पेंशन, इंश्योरेंस, बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट, आधार कार्ड आदि आ जाते हैं।

सरकार का प्रयास है कि हर क्षेत्र में कम से कम 5 किलोमीटर की दूरी पर एक जन सेवा केंद्र स्थापित हो। ताकि आम जनता तक सारी सरकारी सुविधाएं आसानी से पहुंच सके। क्योकि ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक आसानी से नही पहुंच पाती है।

 दूसरी तरफ भारत सरकार लगातार रोजगार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार ने देश में जन सेवा केंद्र की संख्या बढ़ाने से लाखों बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल गया है। एक जन सेवा केंद्र पर लगभग 3 से 4 लोगों की जरूरत होती है। जन सेवा केंद्र संचालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने प्रत्येक ट्रांजैक्शन कमीशन ₹4 की जगह बढ़ाकर ₹11 कर दिया है।

जन सेवा केंद्र क्या है? (What is common service center) –

जन सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) एक ऐसा सेवा केंद्र है जिसे केंद्र सरकार द्वारा भारत के लोगों की मदद के लिए खोला जा रहा है। इस प्रक्रिया के जरिए पूरे भारत देश में ई शासन को सही ढंग से लागू करने के लिए सरकार प्रयासरत है। इस केंद्र से जनता सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं / सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ आसानी से उठा सकती है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं आदि प्रदान की जाती है। इसकी मदद से आम नागरिकों तक सेवाएं प्रदान की जा रही है।

जनसेवा केंद्र कैसे खोलें? (How to open common service center) –

यदि आप अपने क्षेत्र में जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूर डाक्यूमेंट्स होना बेहद जरूरी है। जिसमें क्वालिफिकेशन, निवास स्थान जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है।

  1. निवास स्थान – जन सेवा केंद्र खोलने के लिए सबसे आवश्यक है निवास स्थान है। आप जिस स्थान पर जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं आपको वहां का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।
  2. उम्र –  जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  3. योग्यता – जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन हाईस्कूल (10th) पास है। इसके ऊपर की योग्यता होना और भी अच्छा रहता है।
  4.  आवश्यकताएं – जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदक का स्थानीय भाषा में पढ़ना लिखना और समझना बेहद जरूरी है। साथ ही उसे से अंग्रेजी का आवश्यक रूप से अनिवार्य ज्ञान और कंप्यूटर पर काम करने का भी ज्ञान होना जरूरी है।

बता दें कि डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव के तहत भारत सरकार पूरे देश में करीब एक लाख जन सेवा केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है।

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक चीजें – 

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए निम्नलिखित आवश्यक चीजों की जरूरत होती है। जैसे –

जन सेवा केंद्र का रजिस्ट्रेशन – 

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको कोई भी पंजीकरण (Registration) शुल्क नही देना होता है। यह बिल्कुल free होता है।

कंप्यूटर चलाने की सामान्य जानकारी और अंग्रेजी की जानकारी रखने वाला कोई भी युवा सुविधा केंद्र खोलकर पैसे कमा सकता है। इसके लिए बस लोगों की जरूरत के अनुसार काम करना होता है।

 जन सेवा केंद्र से लोग Pan Card, Voter card, Passport आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं।

 बता दे प्रति ट्रांजैक्शन के लिए अब ₹11 कमीशन भी मिलता है। इसके अलावा जन सेवा केंद्र से आप मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज, मोबाइल बिल पेमेंट, इंस्टेंट मनी ट्रांसफर, डाटा रिचार्ज, LIC प्रीमियम भरना, नौकरी के लिए Apply करना, फोटोकॉपी करवाना, ट्रेन बस का रजिस्ट्रेशन, टिकट आदि सुविधा देते हैं। हर ट्रांजैक्शन से अच्छी खासी कमाई हो जाती है और हर महीने का 30 से 40 हजार जन सेवा केंद्र खोल कर आसानी से कमाया जा सकता है।

जन सेवा केंद्र के फायदे – 

 जन सेवा केंद्र का फायदा यह है कि सरकारी दफ्तर गांव से दूर होते हैं और आम इंसान की पहुंच वहां पर नही होती है। वही जन सुविधा केंद्र नजदीक होते हैं और आम आदमी बिना भ्रष्टाचार के आसानी से ई गवर्नेंस की सुविधाएं ले सकता है। यहां पर किसी भी तरह की सरकारी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। जन सुविधा केंद्र से आप लगभग सारे सरकारी काम लोगो के कर सकते है। उन कार्यों का कुछ प्रतिशत कमीशन मिलेगा, साथ ही सभी कामों के लिए अलग-अलग कमीशन रखा गया है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए CSC की वेबसाइट पर सारी जानकारी हासिल की जा सकती है।

ऐसे करे जन सुविधा केंद्र के लिए (Registration Process step by step In Hindi)

आधारकार्ड वेरिफिकेशन 

KIOSK फॉर्म 

Banking

Documents

Infrastructure 

Review 

दोस्तों आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ share करे। 

यह भी पढ़े : वैज्ञानिक नांबी नारायणन को मिला 1.30 करोड़ का मुआवजा | ISRO जासूसी कांड
Exit mobile version