Site icon रोचक साइट

सो कर कमाएँ लाखों रुपये, आइये जानते है Sleep Internship के बारे में

wakefit Sleep Internship

Sleep Internship : क्या आप को पता है कि रात में सो कर लाखों रुपये कमाये जा सकते है? जी हाँ अगर कोई आप से यह कहे कि आपको सोने के लिए पैसे मिलेंगे तो आप शायद यकीन नही कर पाएंगे! लेकिन यह बिल्कुल सच है। यदि आपको लगता है कि आप कुछ भी हो किसी भी परिस्थिति में गहरी नींद में सो सकते हैं तो wakefir द्वारा हमारे देश में चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर सकते हैं। इसमे सोने के भी पैसे मिलेंगे वह भी लाखों रुपए। wake fit ने सीजन – 2 (2021) के लिए sleep internship प्रोग्राम सुरु किया है, जिसमे सोने के लिए पैसे दिए जाएंगे। इस स्लीप इंटर्नशिप के तहत आपको बस सोना है और उसके बदले में आपको लाखों की कमाई हो सकती है।

क्या है Sleep Internship (What is Sleep Internship)


स्लीप इंटर्नशिप एक यूनिक रोजगार अवसर है जिसके लिए कोई भी जिसे सोना पसंद हो Apply कर सकता है। इस इंटर्नशिप के तहत रात में लगातार 9 घंटे तक सोना है। ऐसा लगातार 100 रातो तक करना होगा। बदले में आपको अच्छी सैलरी मिलेगी। इसके लिए बकायदा एक चयन प्रक्रिया होती है और चैलेंज दिए जाते हैं। इसमे एक सुपर स्लिपर या पैसनेट स्लिपर को wakefit स्लीप इंटर्नशिप बैच 2021-22 के तहत चुना जाएगा। इस internship में आपको अपने घर पर ही कंपनी द्वारा दिए गए ट्रैकिंग मोड पर सोना है। 

इस इन्टर्नशिप की योग्यता

Sleep interns इतना कमाएंगे (How much can sleep Interns Earn)


इस प्रतियोगिता में चुने गए सभी प्रतिभागी  को एक एक लाख रुपये मिलेंगे। Best performance करने वाले प्रतिभागी को स्लिप चैंपियन घोषित किया जाएगा और उसे 10 लाख रुपये दिया जाएगा। 

कंपनी के बारे जानकारी (About Wakefit company)


 वेकफिट(Wakefit) नींद का समाधान करने वाली एक कंपनी है। यह अपने प्रोडक्ट के जरिये आरामदायक और घरेलू वातावरण देने का प्रयास करती हैं। इसके तहत organic और प्राकृतिक तरीके से लोगों को आराम दिया जाता है और वह भरपूर नींद ले सके इसका ध्यान रखा जाता है। यह कंपनी लोगों के सोने के पैटर्न (sleep pattern) के बारे में जानकारी इकट्ठा कर अपने उत्पाद की गुणवत्ता को सुधार लाना चाहती है। यजी कंपनी ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो हर हाल में नींद ले सकते हैं फिर चाहे जितना तेज शोर हो, चाहे कोई इंपॉर्टेंट मीटिंग हो या फिर कोई मनोरंजक फिल्म हो, वह कही भी कैसे भी आरामदायक तरीके से नींद ले सकते हो।

इस तरह करे आवेदन (How to apply)


यदि आप भी वेकफिट (wakefit) कंपनी द्वारा सीजन 2 (2021) के इंटरशिप में Apply करना चाहते हैं तो यहाँ click करे। इस लिए दिए गए लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसको ओपन करने पर एक application फॉर्म fill करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, अपने शहर का नाम, अपने राज्य का नाम, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां देनी होंगी। आपको आप अपनी सोने की खाशियत के बारे में भी बताना होगा अर्थात इस स्लिप इंटर्नशिप के लिये आप को क्यो चुना जाये, इसकी वही जानकारी देनी होगी।

यदि आप इस में चुने जाते हैं, तो आपको बिना कुछ किये, आराम से एक लाख की कमाई करने का मौका है। वहीं यदि आप विजेता घोषित होते हैं तो आपको दस लाख रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़े –  क्या आप जानते हैं आखिर क्यों कुछ दवाइयों के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी बनी होती है?

Exit mobile version