CSK vs RCB Highlights IPL 2022: आईपीएल में चेन्नई की पहली जीत, आईपीएल 2022 के 22वें और  मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हरा दिया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, 36 रन पर दो विकेट गिर गए थे। लेकिन रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने पारी संभाली।

चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की ने तूफानी बल्लेबाजी की। उथप्पा ने 50 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली।

चेन्नई की तरफ से 16वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने बैंगलोर के दो विकेट झटके। महेश तीक्षणा ने 4 विकेट लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे 46 गेंदों पर 95 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

शिवम ने 30 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। यह शिवम दुबे का आईपीएल करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। कप्तान फाफ डुप्लेसी जल्दी जल्दी आउट हो गये।

विराट कोहली भी कमाल नही कर सके। ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ शॉट जरूर लगाए, लेकिन वे रविंद्र जडेजा का छठवीं बार आईपीएल में शिकार बने।

सुयश प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद के बाद दिनेश कार्तिक ने बैंगलोर के लिये जीत की उम्मीद जगाई। लेकिन बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 193 रन बना सकी और मैच 23 रन से हार गई।