आईपीएल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस फाइनल के लिए अपनी जगह बना चुकी है

इस बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के लिए जद्दोजहद देखने को मिल रही है।

IPL 2022

IPL 2022

लखनऊ और बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के बाद पर्पल और ऑरेंज कैप की सूची में बड़ा बदलाव हुआ है।

ऑरेंज कैप का विजेता लगभग मिल चुका है वही पर्पल कैप के लिए दो खिलाड़ियों के बीच जंग जारी है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों की टीमें अभी मैच खेलेंगी।

ऑरेंज कैप सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडी को दी जाती है। ऑरेंज कैप के लिए राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर सर्वाधिक रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं।

जोस बटलर इस सीजन में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 700 रन का आंकड़ा पार किया है।  उन्होंने अब तक 15 पारियों में 51.29 की औसत से 718 रन बना लिए हैं।

पर्पल कैप सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है और आईपीएल 2022 में सर्वाधिक विकेट लेने की जंग अभी जारी है।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यजुवेंद्र चहल का नाम पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हसरंगा चहल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।