आईपीएल 2022 के 20वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला लिया था।

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ। अश्विन के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी रिटायर्ड आउट शब्द की खूब चर्चा हो रही है।

बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट तब माना जाता है, जब वह अंपायर और विपक्षी टीम के कप्तान को बिना बताए और बिना उसके रजामंदी के पवेलियन लौट जाता है।

जाने रिटायर्ड आउट होता क्या है?

ICC के नियम 25.4 में बल्लेबाज को रिटायर्ड होने को लेकर नियम कुछ बनाए गए हैं। नियम 25.4.1: कोई बल्लेबाज गेंद नहीं फेंके जाने की स्थिति में कभी भी रिटायर्ड हो सकता है।

खेल शुरू होने से पहले हालांकि, अंपायर को बल्लेबाज के वापस जाने का कारण बताना होता है। इसके बाद ही अगली गेंद फेंकी जाती है।

नियम 25.4.2: अगर बल्लेबाज किसी बीमारी, चोट और कोई ऐसी परिस्थिति, जिसको दरकिनार नहीं किया जा सकता और वह खेलने में असमर्थ है। तब बल्लेबाज को रिटायर्ड नॉट आउट कहा जाता है।

नियम 25.4.3: अगर बल्लेबाज 25.4.2 में बताए गए कारण के अलावा किसी कारण से वापस पवेलियन लौट जाता है, तब विपक्षी कप्तान की अनुमति पर बल्लेबाजी के लिए वापस क्रीज पर आ सकता है।

रिटायर्ड आउट में बल्लेबाज वापस नहीं आ सकता, जबकि रिटायर्ड आउट में बल्लेबाज बाद में बल्लेबाजी के लिए वापस मैदान पर आ सकता है।

रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में अंतर

रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड नॉट आउट सिर्फ किसी टीम के पारी के अंत में ही हो सकता है।

रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में अंतर