RCB vs MI IPL 2022: बैंगलोर ने मुंबई को हराया, अनुज रावत ने दिलाई आरसीबी को शानदार जीत, मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार
आईपीएल 2022 के 18वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने थे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिये 152 रन का लक्ष्य रखा।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन का 18वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सात विकेट से जीत लिया।
बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को आसानी से हराकर आईपीएल 2022 की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बैंगलोर ने मुंबई के 152 रन के लक्ष्य को 9 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया है।
आरसीबी की तरफ से अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन तो वहीं विराट कोहली ने 48 रन की पारी खेली।
फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
डुप्लेसिस 24 गेंदों में 16 रन बनाकर जयदेव उनादकट की गेंद पर आउट हुए। उनके बाद अनुज रावत और विराट कोहली ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी निभाई।
अनुज रावत ने आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया। वह 47 गेंदों में 66 रन बनाकर रनआउट हुये
Dinesh Kartik wife fitness: दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल है फिटनेस फ्रीक, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं मुरीद।