Site icon रोचक साइट

जानते हैं भारत की  8 ऐसी डरावनी जगह जो रहस्यमई है | Haunted places in India

hunted place india

जानते हैं भारत की  9 ऐसी डरावनी जगह जो रोचक और रहस्यमई है | Haunted places in India

हम लोग जानते हैं कि हमारा भारत देश बहुत ही खूबसूरत देश है यहां पर बहुत सारे ऐसी जगह है जहां पर  बहुत सारे राज छुपे हुए है। यह रहस्य महलों, किलों, राजाओं, रानियों, राजकुमारियों और से जुड़े हैं। हमारे भारत में बहुत सारी ऐसी जगह हैं जहां पर भूत प्रेतों का बास  होता है जहां पर जाना बिल्कुल ही मना होता है लेकिन हम लोग इन सब चीजों के बारे में बहुत कम जानते है तो चलिए जानते हैं कुछ डरावनी जगह और रोचक कहानियों के बारे में

सबसे पहले जानते हैं भानगढ़ का किला जो की सबसे डरावनी किला है

कुछ लोग जानते हैं भानगढ़ का किला  सबसे डरावनी जगह है।इसीलिए सरकार ने भी यहां घूमने जाने वाले को शाम होने से पहले ही घूम के चले जाने का आदेश दे रखी है। वहां के लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि 16वी शताब्दी में भानगढ़ में रहने रहने वाले एक जादूगर को भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती के साथ बहुत  गहरा प्यार हो गया। उसके बाद उस राजकुमारी पर उस जादूगर काला जादू करके राजकुमारी को अपने वश में करना चाहता था, लेकिन अचानक से उस जादूगर का किसी कार दुर्घटना में मौत हो गई। लोगों के अनुसार कहा जाता है कि जब जादूगर मरने लगा तो मरते वक्त जादूगर ने भानगढ़ के किले को श्राप दिया कि यह किला जल्दी ही नष्ट होकर खंडहर बन जाएगा और इस में रहने वाले सभी लोगों की मृत्यु हो जाएगी। जादूगर के इस श्राप के कारण  भानगढ़ के किले में रहने वाले सभी लोगों की मृत्यु हो जाती है और वह किला खंडर बन जाता है और उसी किला में मरने वाले लोगों की आत्मा घूमती रहती है। जिससे कि भानगढ़ का किला डरावनी किला कहा जाता है।

राजस्थान का वीरान  कुलधारा गांव, जैसलमर के बारे मे 

हम लोगों ने बहुत सारे लोगों से सुना है  कि राजस्थान का कुलधारा गांव पिछले 170 वर्ष से ज्यादा दिनों से वीरान पड़ा हुआ है वहां पर कोई भी नहीं रहता है। वहां के लोगों का कहना है कि कुलधारा गांव में  एक पालीवाल ब्राह्मण रहता था.लेकिन एक बार एक मंत्री ने उस गांव की सुंदर लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन गांव के लोगों ने उस मंत्री का विरोध कर दिया विरोध करने के बाद वो मंत्री उस गांव के लोगों का कर्ज दो गुना कर दिया। जिसके कारण वहां के लोग कुलधारा गांव को छोड़कर दूसरे गांव में रहने के लिए चले गए और तब से कुलधारा गांव वीरान खंडहर की तरह पड़ा हुआ है। वहां पर कोई भी आता जाता नहीं है बस वहां पर घूमने वाले लोग उस गांव को देखने के लिए जाते हैं लेकिन उन लोगों का कहना है कि अभी भी इस गांव मे गांव वासियों का होने का एहसास किया जाता है। इसीलिए जब सूर्यास्त हो जाता है तो इस  कुलधारा गांव में कोई भी आता जाता नहीं है।  

चलिए जानते हैं शिमला का गुफा नंबर 33, 

जैसा कि हम सभी जानते हैं शिमला, हिमाचल प्रदेश का सबसे सुंदर और मशहूर ज्यादा है।  लेकिन यह शहर बहुत सारे भूतिया कहानीयो से संबंध रखता है और यहां पर बहुत सारी ऐसी ही जगह है,जिसे भूतिया जगह कहां जाता है।

सबसे पहले टनल नंबर 33 के बारे मे  जानते है यह जगह भूतिया जगह में से एक जिस सुरंग का निर्माण एक अंग्रेज़ इंजीनियर बड़ोग ने करवाया था इसलिए इसे बड़ोग सुरंग भी कहते है, यहां के लोगों का कहना है  इस सुरंग को बनाने वाले अंग्रेज इंचार्ज बड़ोग ने एक बहुत बड़ी गलती कर दिया था। बङोग का यही गलती था वो एक ही बार में दोनों ओर से सुरंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया । अंदाजे की भूल से सुरंग के दोनों छोर मिल नहीं पाए जिसके कारण बङोग  पर एक रुपया जुरमाना कर दिया गया।अपनी इस गलती से बङोग बहुत ज्यादा अधिक दुखी हो गया। उसके बाद एक दिन बङोग अपने कुत्ते के साथ सैर पर जाते हुए खुद को गोली मार कर आत्म ह्त्या कर लीया। वहां के रहने वाले लोगों ने कहा कि आज भी इसमें उस अंग्रेज इंजीनियर की रूह भटकती है इसीलिए वहां घूमने के लिए जाने वाले लोगों को सुरंग में जाने से रोका जाता है और सुरंग में ना जाने के लिए वहां पर वोड भी लगा दिया गया।

मेरठ, उत्तर प्रदेश का जीपी ब्लॉक  भूतिया जगह क्यो माना जाता है?

मेरठ का जीपी ब्लाक भूतिया जगह में से एक है इस जगह पर हमेशा बहुत ज्यादा और साधारण गतिविधियां होती रहती है  मेरठ के जीपी ब्लॉक में बहुत सारे अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती है।माना जाता है कि इस जगह पर लड़के और लड़कियों की भूतों का निवास रहता है वहां के लोगों ने कहा है कि यहां पर कई लोगों ने देखा है कि 4 लड़के और लड़कियां एक मोमबत्ती की रोशनी में रात को शराब पीते रहते है।इसीलिए मेरठ के जीपी ब्लॉक में ज्यादा लोगों का जाना -आना बिल्कुल ही नहीं रहता है।

गुजरात का दुमस बीच

गुजरात मे एक बीच है यह  गुजरात के अरेबियन समंदर के तट पर स्थित है यह बीच अपनी काली धरती और असाधारण गतिविधियां के लिए विख्यात है। जब वहां के लोग या जो लोग वहां घूमने के लिए जाते हैं अगर वह सुबह सैर के लिए जाते हैं तो वहां पर  लोगों की रोने की आवाज सुनाई पड़ता है। वहां के लोगों का कहना है कि लगता है यहां पर बहुत साल पहले बहुत सारे लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। जिसके कारण यहां हमेशा रोने की आवाज सुनाई देती है।

दिल्ली का अग्रसेन की बावड़ी इमारत श्रापित इमारत क्यो कहा जाता है?

दिल्ली का नाम तो हम सब ने कई बार सुना है पर दिल्ली में कुछ ऐसी जगह है जिसके बारे में शायद कुछ लोग नहीं जानते हैं  अग्रसेन की बावड़ी जैसी अदभुत इमारत जो कि दिल्ली जैसे बड़े शहर के बीचो-बीच है और इस अद्भुत इमारत के अतीत के बारे में नहीं जानते कहा जाता है कि इस अद्भुत इमारत के अतीत में बहुत बुरा घटना घटी थी. इस इमारत को 14वीं सदी में अग्रसेन के द्वारा  इस इमारत को तैयार किया गया था। बाद में अग्रसेन ने इस इमारत को काले पानी से भर दिया। उसके बाद अग्रसेन इस काले पानी में लोगों को गिरा कर मार देता था। इसीलिए अग्रसेन की बावङी इमारत को लोग श्रापित इमारत कहते हैं।  

हैदराबाद, रामोजी फिल्म सिटी,यहाँ जाना क्यो मना है?

हम सभी जानते हैं कि रामोजी हैदराबाद में है रामोजी भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के रूप मे विख्यात है। कहा जाता है कि इस शहर में बहुत सारे होटल है जो किसी न किसी वजह से  किसी न किसी गतिविधियां का शिकार होते रहते हैं कहा जाता है कि इस शहर में पुराने समय में भयंकर युद्ध हुआ था। जिसमे सैंकड़ो करोड़ों लोगों की मौत हो गई थी। होटल के ऊपर रखा हुआ लाइट अपने आप गिर जाती है। कई बार लाइटमैन जो लाइट पकडे ऊपर बैठे थे गिर गये और उन्हें गहरी चोटें भी लग गई।  माना जाता है कि यहां पर महिलाओं को खास कर निशाना बनाया जाता है, कई लड़कियों ने कहा कि यहां पर कोई अदृश्य शक्तियों है जो कि उनके कपड़े पकड़ कर फाड़ देते हैं और जब भी वो किसी रूम या बाथरूम में जाते हैं तो खटखटाना स्टार्ट कर देते हैं देखने के बाद वहां पर कुछ भी नजर नहीं आता है। इसीलिए वहां पर महिलाओं को जाना मना रहता है। 

जाने कोटा का ब्रिज राज भवन महल (राजस्थान) के बारे मे

कोटा का ब्रिज राज भवन  महल 178 साल पुराना है और 1980 में इस महल को हेरिटेज  के सूची में डाला गया था।

यहां के लोगों ने बताया कि राज भवन के इस  किले में ब्रिटिश सेना के मेजर बुर्टोन को 1857 के दंगों में उनके बच्चों के साथ  मार दिया गया। तब से उन लोगों की आत्मा उसी भवन में भटकती रहती हैं कहा जाता है कि वहां पर उन लोगों का भूत का निवास स्थान हो गया है इसलिए वहां पर लोगों को जाने के लिए मना कर दिया गया है।  ब्रिजराज भवन महल एक भूतिया जगह के नामों से जाना जाता है।


अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी और ऐसे ही रोचक कहानियों के बारे में आप जानना चाहते हैं  तो आप हमारे कमेंट सेक्शन मे कमेंट करके जरूर बताऐ।

आगे पढ़े: Instagram par follower kaise badhaye | फॉलोअर्स बढ़ाने के 9 बेहतरीन टिप्स

Author : Arti Jha

Exit mobile version