Site icon रोचक साइट

IPL 2022 SHR vs RR Live Updates: राजस्थान टॉस हार कर 61 रन से मैच जीत गया

IPL 2022 SHR vs RR Live Updates

IPL 2022 SHR vs RR Live Updates: आईपीएल 2022 का पाँचवाँ मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे में खेला गया। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

IPL 2022 SHR vs RR Live Updates: सैमसन की तूफानी पारी –

राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत धीमी रही। राजस्थान रॉयल्स (IPL 2022 SHR vs RR Live Updates) ने 3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 13 रन बनाए थे और क्रीज पर जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल थे। चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए उमरान मलिक इस ओवर में उन्होंने 21 रन दिए राजस्थान का स्कोर चार ओवर में 34 रन पहुंच गया।
इस तरह से राजस्थान की शुरुआत अच्छी हो गई थी। पहले पावर प्ले में दोनों ने 6 ओवर में 58 रन बनाए। 58 रन के स्कोर पर राजस्थान का पहला विकेट यशस्वी जयसवाल के रूप में गिरा। यशस्वी ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाए जिसमें 2 चौके एक छक्का भी शामिल है। जल्द ही राजस्थान का दूसरा विकेट जोस बटलर के रूप में गिरा। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 35 रन बनाए।
इस तरह से राजस्थानी 11 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए थे। इसी बीच कप्तान संजू सैमसन ने धुआंधार बल्लेबाजी की और महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। राजस्थान का तीसरा विकेट देवदत्त पदिक्कल के रूप में गिरा। उमरान मलिक ने उनको 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
चौथा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा वह 55 रन बना कर आउट हो गये। हेटमायर ने भी तूफानी बल्लेबाजी की और 18वें व 19 वें ओवर में (दो ओवर) में 33 रन बटोरे। आखिरी ओवर में राजस्थान ने दो विकेट गवाएं और 6 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बना कर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य दिया।

हैदराबाद की बेहद खराब शुरुआत –

सनराइजर्स हैदराबाद कि आईपीएल में बेहद खराब शुरुआत हुई है। पहले ही ओबर में विलियमसन आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए। इस तरह से दो ओवर में हैदराबाद में अपना दो विकेट खो दिया। चार ओवर बीत जाने के बाद भी हैदराबाद का स्कोर सिंगल डिजिट में रहा।
हैदराबाद का तीसरा विकेट 9 रन के स्कोर पर गिर गया। फिर जैसे तैसे विकेट थामे तो फिर से 29 रन के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट ए. शर्मा के रूप में गिर गया। हैदराबाद ने 37 रन पर अपना पाचवां विकेट गवा दिया। 10 ओवर दो गेंद बीत जाने के बाद भी हैदराबाद के कुल स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 37 रन है।
कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि यह मैच हैदराबाद के हाथों से निकल गया है। जीत की कोई उम्मीद दूर दूर तक नज़र नही आ रही।

17 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिये है। पारी को एडेन मार्कराम ने सम्हालने का काम किया। वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी चोके छक्के लगा कर स्कोर बढ़ाने में मदद की। उन्होंने 14 गेंदों पर 40 रन बनाये जिसमे उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाये। हैदराबाद ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिये। आखिरी ओवर में हैदराबाद ने 15 रन जोड़े फिर भी मैच हार गया। सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 ही बना सकी। एडेन मार्कराम ने 57 रन की नाबाद पारी खेली।
IPL 2022 के कौन से मैच कब, कितने बजे कहाँ पर होंगे जानने के लिये देखे : IPL 2022 Time Table: आईपीएल का कौन सा मैच, कब, कहाँ होगा, देखे पूरी डिटेल्स

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/ कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11:अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
IPL 2022 को स्टेडियम में बैठ के देखने के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक कर सकते है जानने के लिये देखें : IPL 2022 Ticket Booking | आईपीएल 2022 टिकट कैसे बुक करें

Exit mobile version