Site icon रोचक साइट

पासपोर्ट Apply करने पर पुलिस इन चीजों को करती है वेरीफाई

passport

passport

Passport verfication Process in Hindi: पासपोर्ट के बारे में लगभग हम सभी लोग जानते हैं। यह किसी भी देश की सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऐसा दस्तावेज होता है जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए किसी भी व्यक्ति की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता का प्रमाण होता है। इसके बिना कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे देश की यात्रा नही कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है तब इसे गैरकानूनी माना जाता है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। जब कोई व्यक्ति पासपोर्ट बनाने के लिए apply करता है तब उसमें पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होता है। लेकिन हम मे से बहुत से लोगों को यह पता नही होता है कि पासपोर्ट apply करने पर पुलिस क्या वेरिफाई करती है (Passport verfication Process)?

पासपोर्ट बनाने के लिए जब आवेदन किया जाता है तब हमारे द्वारा आवेदन के लिए दी गई सारी सूचनाओं की जांच के लिए पुलिस व्यक्तिगत तौर पर आवेदक के पते पर आती है। आवेदक बताए गए पते पर कब से निवास कर रहा, उससे जुड़ा क्रिमिनल रिकॉर्ड क्या है? इस तरह की कई बातों की जांच पुलिस करती है। आवेदक द्वारा आवेदन में बताई गई जानकारियां कितनी सही है और कितनी गलत इसकी जांच होती है। वहीं आवेदक के खिलाफ यदि पुलिस में या फिर कोर्ट में कोई Pending केस होता है इसके बारे में पूरी जानकारी पुलिस पासपोर्ट दफ्तर में पहुंच आती है।

पुलिस देती है तीन तरह की रिपोर्ट –


सामान्य तौर से पासपोर्ट बनाने के लिए पुलिस की जांच तीन तरह की रिपोर्ट के आधार पर होता है – पहला क्लियर, दूसरा तथ्य पोस्ट, तीसरा अनुशसनीय नही। पहली रिपोर्ट में सब कुछ ठीक होता है। दूसरी रिपोर्ट में पुलिस एक तरह से फैसला पासपोर्ट दफ्तर के विवेक पर छोड़ देती है। तीसरी रिपोर्ट का मतलब है पेश किए गए दस्तावेज सही नही है। ऐसे में पुलिस पासपोर्ट जारी नही करने की सिफारिश करती है। हालांकि दुबारा पासपोर्ट जारी किए जाने पर स्थितियां सामान्यता वेरीफाई नही किया जाता है।

पासपोर्ट बनाने के लिए पुलिस सिर्फ उन्हीं मामलों को ध्यान में रखती है जिनमें FIR या इस तरह की कोई कोर्ट की कार्यवाही नहीं हो रही होती है। पासपोर्ट एक्ट 1967 या पासपोर्ट रूल 1980 में कहीं भी ऐसा लिखित दस्तावेज नही है कि पुलिस आवेदक के सामाजिक अथवा राजनैतिक बर्ताव की जांच करें और इसे वैधानिक चेतावनी के रूप में दर्ज कर सके। इतना ही नही ट्रैफिक सिग्नल या अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में भी यह कभी पासपोर्ट जांच में रोड़ा नहीं बनता है।

हालांकि कई बार कुछ अदालतों में कई मौके पर यह बात कही जा चुकी है कि सिर्फ FIR नया कोर्ट केस के आधार पर किसी भी व्यक्ति को पासपोर्ट से वंचित करना उचित नही है। जब तक कि इस संदर्भ में कोर्ट द्वारा कोई दिशा निर्देश न दिया जाए। कोर्ट की इजाजत लेकर कोई भी आवेदक विदेश की यात्रा कर सकता है। बस ध्यान इस बात का रखना होगा कि उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज न हो।

पासपोर्ट के लिए ऐसे करे Online Apply –


 पैन कार्ड, आधार कार्ड की तरह डिजिटल क्रांति आने से पासपोर्ट के लिए भी अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पासपोर्ट Apply करने के लिए निम्नलिखित step को follow कर apply कर सकते हैं

पासपोर्ट online apply करने के step –


प्रिंट में दिए गए समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंच जाये, सारा प्रोसेस पूरा होने और पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आपको पासपोर्ट मिल जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

आगे पढ़े : पेट,कमर और साइड की चर्बी कम करने के आसान उपाय

Exit mobile version