Site icon रोचक साइट

यह है अभिनेता विधुत जामवाल की फिट बॉडी और उनके फिटनेस का सीक्रेट

vidyut jamwal diet plan hindi

पिछले साल विद्युत जामवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें वह गैस के सिलेंडर को ऐसे घूम रहे थे जैसे वे किसी खिलौने से खेल रहे हों। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके फिटनेस की खूब चर्चा कर रहे थे। विद्युत जामवाल बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। लेकिन वह Social media पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका मानना है कि Body बनाना केवल हार्ड ट्रेनिंग से ही नही होता बल्कि इसके लिए सही तरीके की डाइट लेना भी जरूरी है।

वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ तमिल सिनेमा में भी अपने एक्शन और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। आज हम जानेंगे उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में – 

विधुत जामवाल Vegetarian है –


विद्युत जामवाल अपने कई इंटरव्यू में यह बता चुके हैं कि वह वेजिटेरियन (Vegetarian) है। उनकी फिटनेस का secret उनकी नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान है। वेजिटेरियन होने के बावजूद विद्युत की फिटनेस कमाल की है। वह PETA (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) को सपोर्ट करते हैं। इसलिए वह 14 वर्ष की उम्र से ही वेजिटेरियन है।

परिचय (Introduction) –


विद्युत जामवाल का जन्म 10 दिसंबर 1980 को जम्मू कश्मीर में हुआ था। वह बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ-साथ मॉडल और मास्टर आर्ट के कलाकार भी हैं। उन्होंने अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ एक्शन फिल्म “फोर्स” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बेहतरीन acting के लिए विद्युत को पहली ही फिल्म में राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड (National Films Fair Award) से सम्मानित किया गया था।

विद्युत को Fit रहने का शौक है। वह अपने Stunt को Cable एवं Body Double के बिना ही करना पसंद करते हैं। विद्युत को Diet में यकीन नही है। वह अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार लेना पसंद करते हैं।

विधुत जामवाल की फिटनेस सीक्रेट (Vidut Jamwal’s fitness secret in Hindi)-


विद्युत जमवाल बहुत ज्यादा समय तक जिम मे रहना पसंद नही करते हैं। वह हफ्ते में तीन से चार दिन ही जिम जाते हैं। आमतौर पर वह जिमनास्टिक, मार्शल आर्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं। विद्युत का कहना है कि बिना सही Planning के अच्छी बॉडी, ऐप्स नही बनाए जा सकते हैं। इसलिए वह हाइकिंग, तैराकी, साइकिलिंग जैसी चीजों को भी अपनी Daily Routine में शामिल करते है।

विद्युत जमवाल का Workout Routine (Vidut Jamwal’s Workout Routine in Hindi)

विद्युत जामवाल ज्यादातर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम को 5 से 9 बजे तक Workout करते हैं। विद्युत के वर्कआउट एक्सरसाइज में मार्शल आर्ट, ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग शामिल है। वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए जिम जाते हैं। विद्युत जामवाल का 4 दिन का जिम Workout Routine होता है। जो इस प्रकार से है – 

सोमवार को back एंड बायसेप्स –

विधुत सोमवार को

मंगलवार को चेस्ट एंड ट्राइसेप्स –

मंगलवार के दिन विधुत जामवाल

बुधवार को Leg Exercise – 

विधुत leg exercise में ट्रेडमिल पर 20 मिनट दौड़ते है फिर दोनों पैर से डंबल लंजेस के 2 सेट 8 रेप्स, दोनों पैर डंबल रिवर्स लंजेस के 2 सेट 8 रेप्स, स्टिफ लैग डेडलिफ्ट के 3 सेट 8-10 रेप्स करते है।

गुरुवार शोल्डर एक्सरसाइज –

इसके अलावा विद्युत Healthy Workout को Follow करते हैं। वह स्वस्थ और संतुलित आहार लेते हैं और शारीरिक गतिविधियां में तैराकी, बैडमिंटन, दौड़ आदि को भी अपने daily Routine में शामिल करते हैं।

विधुत ने तोड़ी कई फिटनेस मिथ – 


विधुत जामवाल बॉडी बिल्डिंग के लिए नॉनवेज (Non-veg) को प्राथमिकता नही देते हैं। वह 14 साल की उम्र से ही वेजिटेरियन है। वह सब कुछ खाना पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि जब लोग कहते हैं कि नमक बंद करो, कार्बोहाइड्रेट बंद करो, चीनी बंद करो तो इससे फिटनेस सही होगी य मेरी समझ से बाहर है।

स्वस्थ और फिट रहने के लिए यह सारी चीजें जरूरी होती हैं। कार्बोहाइड्रेट दिमाग के लिए जरूरी होता है। यह चिड़चिड़ापन, उदासी और गुस्से से बचाता है। अगर आप जो कुछ करना चाहते हैं नही करेंगे तो इससे चिड़चिड़ापन, उदासी और गुस्सा आना स्वाभाविक है। इसलिए स्वास्थ्य रहने के लिए कार्ब आहार लेना जरूरी होता है। 

विधुत जामवाल के सिक्स पैक एप्स पर विचार – विधुत जमवाल बॉलीवुड से संबंध रखते हैं। इसलिए यहां पर उनके कई सारे दोस्त हैं जो फिटनेस के प्रति काफी उत्साहित हैं। सभी अच्छा दिखना चाहते है। लेकिन विधुत का मानना है कि यदि आप शारिरिक रूप से फिट दिख रहे आप को 6 पैक एब्स है। लेकिन आप मानसिक रूप से फिट नही है तो आप के 6 या 8 पैक एब्स बेकार है। शारीरिक रूप में फिट रहने के साथ साथ मानसिक रूप से भी फिट रहना जरूरी होता है।

विधुत जामवाल की Diet (Vidhut Jamwal’s Diet in Hindi)  –


विधुत जमवाल एक शुद्ध शाकाहारी (Vegetarian) हैं। वह डाइटिंग मे यकीन नही करते हैं। इसलिए थोड़ी थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहते हैं।

यह भी पढ़े Urvashi Rautela Beauty Secrets : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की खूबसूरती और उनकी फिट बॉडी का सीक्रेट

Exit mobile version