What is Bond: बांड प्रमुख रूप से एक निवेश प्रपत्र होते हैं यानी के एक उधार प्रपत्र होते हैं। इसके द्वारा देश की सरकार या फिर कॉर्पोरेट हाउस द्वारा निवेशकों (Investors) के लिए बांड जारी करते हैं। सरकार या कंपनी मार्केट से पैसा उधार लेने के उद्देश्य से फंड (Fund) जुटाने के लिए बांड (Bond) जारी करती है।
बांड जारी करता निवेशकों को एक निश्चित ब्याज दर पर एक निश्चित अवधि के लिए बांड जारी करता है। अर्थात जारीकर्ता परिपक्वता की अवधि सुनिश्चित करता है। उस निर्धारित तारीख पर निवेशक की राशि (money) को चुकाने का वादा करता है। और उस पर ब्याज (interest) का भुगतान भी करता है।
सरकार द्वारा जारी होने वाले इन बांधों का प्रयोग नगर पालिका और राज्य एवं संप्रभु सरकारों द्वारा पैसा जुटाने, कंपनियों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं और गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए जारी किया जाता है।
सरकारी बांड निवेश के लिहाज से सबसे सुरक्षित क्यो –
सरकारी बांड निवेश के लिए सबसे सुरक्षित समझे जाते हैं। पहले बड़े निवेशकों को ही सरकारी बॉन्ड में निवेश करने की अनुमति प्राप्त थी। लेकिन बाद में भारत सरकार ने निवेश (invest) करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया। अब छोटे निवेशक भी सरकारी बांड की तरफ आकर्षित होने लगे हैं। आप न्यूनतम 10 हजार की धनराशि से सरकारी बांड खरीद सकते हैं।
सरकारी बांड क्या है (What is Government Bond) –
सरकार पूंजी जुटाने के लिए निवेशकों से एक तरह से ऋण लेती है और एक निवेश पत्र जारी करती है। इसे ही सरकारी बॉन्ड (Bond) कहा जाता है।
सरकारी बांड पर ब्याज दर क्या है? (What is Interest Rate on Government Bond) –
सामान्यता सरकारी बांड पर मिलने वाले ब्याज दर 6 से 8% के बीच रहती है। रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दर व सरकारी बांड की यील्ड के बीच में विपरीत संबंध पाया जाता है। अर्थात यदि ब्याज दरें बढ़ती है तो बांड की यील्ड घट जाती है।
ऑनलाइन कैसे खरीदें बॉन्ड?
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से बांड को खरीदा जा सकता है। कई सारे बैंक अपने निवेशकों को यह सुविधा देते है।
जैसे शेयर खरीदने के लिए डीमैट खाते की जरूरत होती है। उसी तरह बांड खरीदने के लिए भी उसे रखने के लिए डीमैट खाते की आवश्यकता होती है। जब आपका डीमैट खाता आपके बैंक बैंक क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से जुड़ा होता है, तब आप बैंक से सरकारी बांड ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं और उन्हें अपने डीमैट खाते में भी रख सकते हैं। इसके लिए निवेशक को किसी भी प्रकार की कमीशन का भुगतान नहीं करना पड़ता है।
सरकारी बांड क्यों है निवेश के लिए सुरक्षित –
सरकारी बांड को निवेश के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह डेप्ट प्रतिभूतियां होती हैं। और इस पर एक निश्चित ब्याज दर निर्धारित होती है। यही वजह है कि सरकारी बॉन्ड में निवेश को निवेश करने का सबसे सुरक्षित तरीका समझा जाता है। इसमें सुरक्षा की कोई गारंटी होती है। बांड की खासियत यह है कि आप इसे मेच्योरिटी टाइम से पहले भी बेच सकते हैं।
शेयर ब्रोकर के जरिए भी आप बांड को खरीद और बेच सकते हैं। साथ ही स्टॉक मार्केट में किसी भी कारोबारी के दिन आप जब भी चाहे बांड को खरीद सकते हैं और बेच सकते हैं। यह बेहद सुरक्षित माना जाता है क्योकि इसमे ब्याजदर पहले से ही निर्धारित होती है। इस लिये इसमे रिस्क बिल्कुल नही रहता है।
यह भी देखे : सेस और सर चार्ज क्या होते हैं? सेस और सरचार्ज में क्या अंतर होता है?

