भारत के 5 भिखारी जिनके पास है अच्छी खासी दौलत लाइफस्टाइल से कोई यकीन नहीं करेगा
पैसा एक ऐसी चीज है जो जीवन के लिए जरूरी है। इसीलिए कहा जाता है कि एक व्यक्ति को अपना जीवन यापन करने के लिए पैसे की बहुत जरूरत होती है। कोई व्यक्ति अपनी इस जरूरत को पूरा करने के लिए नौकरी करता है तो कोई इसके लिए अपना बिजनेस शुरू करता है। लेकिन पैसे कमाने के अन्य कई तरीके हैं। कुछ लोग खुद का और परिवार का पेट भरने के लिए मेहनत मजदूरी का काम करते हैं क्योंकि खुद का और परिवार का पेट भरने के लिए पैसा एक जरूरत होती है।
आपने कई लोगों को सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा होगा और कभी न कभी इन भिखारियों को पैसे भी दिए होंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह लोग पैसे नही कमाते। बल्कि यदि कहा जाए कि यह अरबपति भी हो सकते हैं तो शायद आपको हैरानी होगी! भारत में भी आज ऐसे कई भिखारी हैं जिनकी संपत्ति लाखों करोड़ों में है। मतलब कि वह हम आप लोगों से भी ज्यादा अमीर हैं। आइए जानते हैं भारत के पांच भिखारियों के बारे में जिनके पास करोडों की दौलत है
भरत जैन –
दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों की सूची में पहले नाम पर है भरत जैन। भरत जैन के पास अकूत संपत्ति है। पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भरत दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर भिखारी हैं। भरत ज्यादातर मुंबई के परेल एरिया में भीख मांगते हुए देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि आज के समय मे उनके पास दो महंगे फ्लैट हैं। एक फ्लैट की कीमत 70 लाख है। वहीं अगर इनकी हर महीने की कमाई की बात की जाए तो वह भीख मांग कर हर महीने 75 हजार तक कमाते हैं। इतनी आमदनी एक आम इंसान बहुत मेहनत करके मुश्किल से कमा पाता है और यह इतना सिर्फ भीख मांग कर कमा लेते है। अब ऐसे में इसकी संपत्ति और कमाई का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
लक्ष्मी –
दूसरे नंबर पर लक्ष्मी लक्ष्मी कोलकाता की गलियों में भीख मांगने का काम करती हैं। वह 1964 से लगातार कोलकाता में ही भीख मांग कर जीवन यापन कर रहे हैं। जब पहली बार लक्ष्मी ने भीख मांगना शुरू किया था तब उनकी उम्र मात्र 16 साल थी। इन 50 सालों में लगभग उन्होंने लाखों रुपए भीख मांग कर कमाए हैं। लक्ष्मी प्रतिदिन भीख मांगकर एक हजार तक कमा लेती हैं। इस हिसाब से उनकी महीने की कमाई तीस हजार तक होती है। बता दें कि लक्ष्मी ने अब तक जितने भी पैसे कमाए हैं उन्हें उन्होंने एक बैंक में जमा करके रखे हैं।
गीता –
गीता भी भिखारियों की टॉप सूची में शामिल है जो लाखों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। गीता मुंबई की रहने वाली हैं और मुंबई के एक रोड पर भीख मांगने का काम करती हैं। अगर गीता के हर दिन की कमाई की बात करें तो गीता हर दिन भीख मांग कर पंद्रह सौ रुपए कमाती हैं। इस तरह से उनकी महीने की कमाई 45 हजार तक हो जाती है। एक आदमी इस सैलरी तक पहुंचने के लिए दिन रात काम करता है और दिन रात मेहनत करता है। कथित तौर पर आज गीता के पास एक फ्लैट है जहां पर वह अपने भाई के साथ रहती हैं और मुंबई के चेन्नई में भीख मांगती हैं।
चंद्र आजाद –
चंद्र आजाद एक भिखारी है और भीख मांग कर अच्छे खासे पैसे कमाते हैं। पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार वह भीख मांग कर अपना गुजारा कर रहे थे। उनके पास गोवंडी में उनका अपना घर भी है। अगर उनके बैंक खाते में जमा धनराशि की बात की जाए तो वर्तमान में उनके पास 8.77 लाख रुपए बैंक में जमा है। वहीं डेढ़ लाख रुपए उनके पास नगद के रूप में थी। हालांकि साल 2019 में एक रेल दुर्घटना में उनकी जान चली गई। इसके बाद पुलिस उनकी संपत्ति की जांच में जुटी तक सभी हैरान रह गए। जांच में पाया गया कि उनके पास लाखों की संपत्ति है।
पप्पू कुमार –
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पप्पू कुमार नाम का शख्स बिहार के पटना के रेल प्लेटफार्म पर भीख मांगता है। बताया जाता है कि एक दुर्घटना के दौरान उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद उसने पटना के रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगने का काम शुरू कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि आज इस व्यक्ति के पास 1.25 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह संपत्ति उसने भीख मांग कर ही कमाई है। वह हर महीने अच्छी खासी रकम भीख मांग कर कमा लेता है।





