श्रम कार्ड में वर्तमान पता अपडेट करें? क्यो आ रहा यह मैसेज,  इसका मतलब क्या है? 

E - Shram Card me Apna Pata Update Kare 

E – Shram Card me current pata update kare: जिन लोगों ने अपना श्रम कार्ड बनवाया है। उनको एक मैसेज आ रहा है। यदि आपने भी e sharm portal से श्रम कार्ड बनवाया है तो आपने इस मैसेज को जरूर पढ़ा होगा कि “श्रम कार्ड पर अपना वर्तमान पता अपडेट करें। CSC के माध्यम से या फिर वेबसाइट पर विजिट कर वर्तमान पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं”। क्या आप भी जानना चाहते है कि आपके पास यह मैसेज (E – Shram Card me Apna Pata Update Kare) क्यों आ रहा है? और अब क्या करना चाहिए? तो दोस्तों आज हम इसी के बारे में पूरी जानकारी ले कर आये है। 

“श्रम कार्ड पर अपना वर्तमान पता अपडेट करें” ये मैसेज श्रम कार्ड धारकों को क्यों आ रहा है?

सबसे पहले तो यह जान ले कि श्रम कार्ड जिन लोगो का बना है या यूं कहें कि जिनके पास श्रम कार्ड है उन्ही को यह मैसेज आ रहा है। एक जानकारी के अनुसार लगभग 99% श्रम कार्ड धारकों ने अपना कंटैंट एड्रेस और परमानेंट एड्रेस same डाल दिया है। जिसका अर्थ यह है कि श्रम कार्ड धारक अपने घर पर रह कर ही काम कर रहा है।

“श्रम कार्ड पर अपना वर्तमान पता अपडेट करे” मैसेज का मतलब है कि आपको अपने वर्तमान पते में उस जगह के पते को डालना है जहां पर आप वर्तमान समय में रह रहे हैं। लेकिन यदि आप अपने मूल निवास स्थान पर ही रह रहे हैं तो आपको इसमें कोई भी बदलाव करने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज सिस्टम जेनरेटेड है और जिन लोगों ने अपने परमानेंट एड्रेस और कांटेक्ट एड्रेस को same (वही) दर्ज किया है उनके पास ऐसा मैसेज आ रहा है।

 पता सही है तो मैसेज क्यों हो रहा है?

यदि आपने अपने श्रम कार्ड में सही पता डाल रखा है फिर भी इस तरह का मैसेज (E – Shram Card me Apna Pata Update Kare) आ रहा है। तब परेशानी वाली की कोई बात नहीं है। क्योंकि यह सारा मैसेज सिस्टम जनरेटेड है और लगभग सभी श्रम कार्ड धारकों को यही मेसेज आ रहा है। अगर आपने अपना वर्तमान तथा और स्थाई पता एक ही दर्ज किया है और आप अपने घर पर ही रह कर काम करते हैं तो इसमें कोई बदलाव करने की आवश्यकता नही है। 

लेकिन यदि आप कही बाहर रहकर काम कर रहे हैं तो आपको e shram portal पर विजिट कर के अपने वर्तमान पते (कांटेक्ट एड्रेस) को update करना होगा। यदि आपका पता सही है और फिर भी इस तरह का मैसेज आ रहा है तो परेशान न हो। आप इस तरह के मैसेज को इग्नोर कर दे।

वर्तमान पते का क्या मतलब होता है?

कोई श्रम कार्ड धारक यदि अपना वही वर्तमान पता दर्ज किया है, जहां पर वह काम करता तो आपको अपना पता अपडेट करने को कहा जा रहा है। श्रम कार्ड धारक जहाँ पर रहकर काम कर रहा हैं उसे वही का पता अपने वर्तमान पता की जगह डालना है। श्रम कार्ड में पता अपडेट करने के लिए कोई भी शुल्क निर्धारित नही है। आप फ्री में खुद ही ऑनलाइन ई श्रम पोर्टल से अपडेट कर सकते हैं।

E – Shram Card me Apna Pata Update Kare | वर्तमान पता कैसे अपडेट करें? (step by step Process) –

श्रम कार्ड में वर्तमान पता अपडेट करने के लिए निम्नलिखित steps को फॉलो करें 

  • यदि आप श्रम कार्ड धारक हैं और वर्तमान पता अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल पर जाये।
  •  अब ई श्रम कार्ड डाउनलोड/ अपडेट के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अपना मोबाइल नंबर और श्रम कार्ड नंबर दर्ज करे।
  •  लॉग इन करें। 
  • अब वर्तमान पता अपडेट करने का विकल्प मिल जाएगा।
  •  अब आप अपने वर्तमान पते को अपडेट कर सकते हैं। वर्तमान पते को जगह आप सही पते को भर दे।
  • इसमे वह पता भरे जहां पर रहकर काम करते हैं।
  •  अब सबमिट कर दें। 
  • इस तरह से आपका वर्तमान पता अपडेट हो जाएगा। 
  • ई श्रम पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक के लिए क्लिक करें

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और आपकी समस्या का समाधान हो गया होगा।

यह भी जाने : UP BC Sakhi Yojana 2022: इस योजना के तहत हर महीने मिलेंगे ₹4000

Back to top button