अजब गजब: क्या मोनालिसा की पेंटिंग बनाने वाले लियोनार्डो द विंची एलियन के संपर्क में थे।

 लियोनार्डो द विंची : मशहूर मोनालिसा की पेंटिंग बनाने वाले लिओनार्दो दा विंची को सब जानते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह एलियन के संपर्क में थे। कई लोग तो यह भी मानते हैं कि वह खुद ही एक एलियन थे। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है या कोई नहीं जानता। आज हम जानेंगे इसकी सच्चाई के बारे में :-

जैसा कि हम जानते है 14 वीं शताब्दी में यूरोप पुनर्जागरण के काल से गुजर रहा था। उस समय यूरोप में सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक, कला व शैक्षिक क्षेत्र में बदलाव का दौर था। यूरोपीय पुनर्जागरण को रेनेसा काल (पुनर्जागरण) के नाम से भी लोग जानते हैं। यूरोपीय पृष्ठभूमि में 14 से 17 शताब्दी तक ऐसे कई लोगों का जन्म हुआ जो समाज के चिंतन धारा में एक नया मोड़ देने के लिए जाने जाते हैं। उन्हीं में से एक नाम है लियोनार्डो द विंची। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वह एक लेखक, चित्रकार, दार्शनिक, इंजीनियर, आर्किटेक्ट थे। 

आज के दौर में लियोनार्डो द विंची के कार्यों पर लोग रिसर्च कर रहे हैं। इस रिसर्च में कई सारी चौंकाने वाली बातें सामने आ रही है। एक अध्ययन के बाद कई रिसर्च ने इस बात का भी दावा किया है कि लियोनार्डो द विंची ने अपने पूरे जीवन काल में जो भी काम किया उस सब पर कहीं न कहीं एक्स्ट्रा टेरेस्टियल लाइफ (एलियन लाइफ) का प्रभाव दिखता है। 

Monalisha painting
Monalisha painting

आज भी दुनिया के कई लोग लियोनार्दो की पेंटिंग में छुपे रहस्य को ढूंढने की कोशिश में लगे हुए हैं। कहा जाता है कि इस पेंटिंग में एक संदेश छुपा है। जो कई सारे रहस्य से पर्दा उठा सकता है। इस रिसर्चर में दावा किया है कि लियोनार्द की पेंटिंग मोनालिसा में एक जगह एलियन छिपा हुआ है। इसके लिए रिसर्चर कहता है कि अगर आप मोनालिसा पेंटिंग एक शीशे के बिल्कुल साथ में रखकर उसका प्रतिबिंब देखे तब आपको उसमें एलियन दिखाई देगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी आप यह देख सकते हैं। की एक एलियन की आकृति बन रही है। तो क्या सच में एलियन के संपर्क में थे।

लोकप्रिय यूएफओ ब्लॉगर स्कॉट सी का मानना है कि लियोनार्डो द विंची खुद एक एलियन थे। उन्होंने इस बात का जिक्र अपनी एक वेबसाइट में भी किया है। इसनयूएफओ ब्लॉगर का कहना है कि जियोनार्दो की असीमित बौद्धिक क्षमता इस बात का संकेत है कि वह इस पृथ्वी ग्रह के निवासी नहीं थे। इस ब्लॉगर का मानना है कि लिओनार्दो दा विंची अपनी पेंटिंग के माध्यम से एक गुप्त संदेश देना चाहते थे। उनकी पेंटिंग में एक गुप्त संदेश है। अगर यह गुप्त संदेश उजागर हो जाता है। तो इस बात की पुष्टि संभव है।

leonardo da vinci painting 

लियोनार्दो की कई सारी पेंटिंग में आप उड़न तश्तरियों के चित्र देख सकते हैं। सवाल यह है कि उस समय लियोनार्द को कैसे इस बात की जानकारी थी कि यह मशीनें कैसे दिखती हैं? जबकि उनका आविष्कार तक नहीं हुआ था। बता दें कि लियोनार्दो डा विंची ने उस समय हेलीकॉप्टर के चित्र, शिप के चित्र बनाये हैं। इसे उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से रखा था। आप उनकी पेंटिंग में ऐसे कई मशीनें देख सकते हैं जिसका उस समय अविष्कार तक नहीं हुआ था। कई शोध और बितते समय के साथ उनकी चित्रकारी को देखने के बाद बहुत सारे लोगों का मानना है कि लियोनार्डो द विंची का संबंध एलियन से था या फिर वह खुद एक एलियन थे।

यह भी देखे : कैसे 10 साल तक एक कमरे में छुपा के रखा गर्लफ्रेंड को और मां-बाप को पता भी न चला, अब हुई शादी

Back to top button