आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : जाने हेल्थ कार्ड के बारे में सब कुछ

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एडमिशन (पीएम-डीएचएम) को लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित किया और इस मिशन के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते हुए भारत के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आज से देश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहा है

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन क्या है? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आयुष्मान भारत मिशन की शुरुआत की थी। अब इसी के तहत एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। जहां पर देश के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य ब्यावरा उपलब्ध होगा।

डीएचएम के तहत सरकार देश के प्रत्येक नागरिक का यूनिक हेल्थ कार्ड (Health Card) बनाएगी। यह कार्ड आधार कार्ड की तरह ही होगा देखने में भी यह आधार कार्ड के जैसे ही होगा इसमें भी आपको आधार नंबर की तरह ही एक हेल्थ कार्ड नंबर दिया जाएगा जो कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वास्थ्य पहचान होगी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : हेल्थ कार्ड का फायदा – 

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission – ABDHM) के तहत अगर किसी नागरिक का यूनिक हेल्थ कार्ड बनता है तो यह डॉक्टर और मरीज दोनों के लिए फायदेमंद होगा। मरीजों को डॉक्टर के पास मेडिकल फाइल ले जाने से छुटकारा मिलेगा और डॉक्टर भी मरीज की यूनिक हेल्थ आईडी देखकर उसकी बीमारियों की पूरी विस्तृत जानकारी देख सकेंगे और उसी के आधार पर इलाज करेगा।

यूनिक हेल्थ कार्ड से यह भी पता चल जाएगा कि आयुष्मान भारत के तहत मरीज को बीमारी के इलाज में सुविधाएं मिल रही है अथवा नही। साथ ही इस में इस बात की भी जानकारी होगी कि मरीज को स्वास्थ्य से संबंधित किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।

आवश्यक दस्तावेज : 

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हेल्थ आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी

  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • जन्मतिथि 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

कैसे बनेगा हेल्थ आईडी : 

 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत देश के नागरिकों की हेल्थ आईडी बनने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए सार्वजनिक सरकारी अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, नेशनल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, रजिस्ट्री से जुड़े हेल्थ केयर प्रोवाइडर हेल्थ कार्ड बना सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन हेल्थ आईडी कार्ड भी बनाया जा सकेगा। इसके लिए आपको ऑनलाइन सारे रिकॉर्ड को दर्ज करना होगा। ऑनलाइन सारे रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://healthid.ndhm.gov.in/register पर विजिट करें।

आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन : लक्ष्य 

आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिकों का हेल्थ कार्ड बनाना है। यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल होगा। इस कार्ड में आपको आधार कार्ड की ही तरह एक यूनिट नंबर दिया जाएगा और उसी से मरीज की पहचान की जाएगी। इस कार्ड के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। आयुष्मान डिजिटल कार्ड ने दिए गए नंबर से डॉक्टर किसी भी व्यक्ति का पूरी मेडिकल हिस्ट्री निकाल सकेगा

यह भी देखे : E shram Card: ई श्रम कार्ड के क्या फायदे है? कैसे करे Apply?

Back to top button