Budget : भारत के बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण रोचक बातें 

Budget: भारत में हर साल 1 वित्त वर्ष के लिए बजट पेश किया जाता है जिसमें वर्ष भर का आय एवं व्यय का ब्यौरा होता है। भारत में अब हर साल 1 फरवरी को अगले वित्त वर्ष के लिए बजट संसद में पेश किया जाता है। बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें होती हैं विशेष कर के महंगाई क्षेत्रों में उन्हें राहत की उम्मीदें होती हैं। इस बार भी भारत के नागरिकों को बजट से काफी उम्मीदें हैं।

 भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी से उभर रही है और आर्थिक विकास के पथ पर रफ्तार पकड़ रही है। इसके लिए सरकार द्वारा तरह-तरह के उपाय भी किए जा रहे हैं।

भारत के बजट से जुड़े महत्वपूर्ण रोचक बात- 

  •  भारत में वित्त मंत्री के तौर पर सबसे अधिक बार केंद्रीय बजट (Central Budget) पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के पास है।  उन्होंने 10 बार संसद में केंद्रीय बजट पेश किया है। दूसरा स्थान पर पी चिदंबरम का नाम आता है। उन्होंने 9 बार बजट पेश किया है।
  •  बजट शब्द बौगोट से लिया गया है। यह एक फ्रेंच शब्द है जिसका अर्थ छोटा बैग होता है।
  •  भारत में स्वतंत्रता के बाद भी 1955 तक केंद्रीय बजट अंग्रेजी में पेश किया जाता था। उसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने बजट पत्रों को 1955 के बाद हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छापने का फैसला लिया।
  • भारत का पहला बजट स्वतंत्रता के बाद 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। यह बजट आरके षणमुखन चेट्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया था। 
  • 2017 तक रेलवे बजट तथा केंद्रीय बजट को अलग-अलग पेश किया जाता था। भारत इकलौता देश था जहां पर केंद्रीय बजट और रेलवे बजट को अलग-अलग पेश किया जाता था। इसके बाद रेलवे बजट और केंद्रीय बजट को संयुक्त रूप से पेश किया जाने लगा।
  •  साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक बजट ब्रीफकेस के स्थान पर रिबन से लिपटे राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल पैकेट में बजट व्यावरा पेश किया था। जिसे उन्होंने बहीखाता नाम दिया था।
  • भारत की प्रथम महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है।
  • पहला भारतीय बजट स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेम्स विल्सन ने पेश किया था उन्होंने ही सप्ताहिक पत्रिका द इकोनॉमिस्ट की स्थापना भी की थी।

यह भी जाने : Budget: कैसे तैयार करते हैं देश का बजट आइए जाने स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

Back to top button