धरती पर मौजूद पेड़ -पौधों मे अधिक विविधता देखने को मिलती है। पेड़ पौधों का हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह जब से मानव की उत्पत्ति हुई है तब से मानवीय जीवन चक्र मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। इंसानो को पेड़ पौधों से भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति तो होती ही होती है, साथ ही दुनिया में संतुलन बनाने में भी यह बहुत मददगार होते हैं। आज हम जानेगे अपनी बनावट की वजह से लोगों को हैरत में डालने वाले दुनिया के अजीबोगरीब पौधों के बारे में –
डेविल्स टूथ (Devil’s Tooth) –
resource : google search
डेविल्स टूथ नामक पौधा देखने में काफी हद तक मशरूम की तरह होता है। लेकिन इस पौधे को खाया नही जाता है। इसके सतह पर लाल रंग के धब्बे जैसा दिखाई पड़ता है जो काफी हद तक इंसान के खून से मिलता है। इसे देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे पौधे से खून बह रहा है। लेकिन यह उसकी बनावट होती है उससे कोई खून नही बह रहा होता है।
ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न (Octopus Stinghorn) –
ऑक्टोपस स्टिंगहॉर्न का पौधा देखने में लाल रंग का होता है। ऑक्टोपस की ही तरह इसकी भी आठ पैर जैसी आकृति होती है। यह एक ऐसा पौधा है जो दुर्गंध छोड़ता है, जिसकी वजह से कीड़े मकोड़े इसकी तरह आकर्षित होते हैं।
बुद्धाज हैंड (Buddha’s hand)-
resource : google search
बुद्धास हैंड नाम के पौधे की आकृति बेहद अजीबोगरीब है। यह नींबू की प्रजाति का पौधा है। लेकिन यह देखने मे अन्य नींबू की तरह गोल नही होता है, बल्कि यह देखने मे ऐसे लगता है जैसे इसमे कई सारी उँगलियाँ निकली हुई हो। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यह एक खुशबूदार पौधा है। इसलिए बहुत सारे लोग इसे रूम फ्रेशनर के तौर पर भी घर और ऑफ़िस में इस्तेमाल करते हैं।
डॉल्स आइज(Doll’s Eyes) –
resource : google search
डॉल्स आइस पौधा दिखने मे बेहद अजीब होता है। इस पेड़ को देखने पर ऐसा लगता है जैसे इस पर कई सारी डॉल्स वाली आँखें लगी हुई हो। ऐसी आँखें जो गुड़िया (डॉल) को बनाने में प्रयोग की जाती है। यह एक तरह की बेर होती है लेकिन यह विषैली होने की वजह से खाई नही जाती है।
ब्लैक बैट(Black Bat) –
resource : google search
ब्लैक बैट नाम का पौधा देखने में चमगादड़ के फैलाए हुए पंखे जैसे लगता है। यह भारत मे नही पाया जाता है। लेकिन थाईलैंड और मलेशिया जैसे देशों में यह देखने को मिलता है। इसकी पत्तियां 12 इंच तक लंबी होती है। यह पौधा इतना अजीब है कि अगर कोई व्यक्ति अचानक से रात मे देख ले तो उसे लगेगा कि जैसे यह कोई पेड़ नही बल्कि कोई चमगादड़ ही है।