चलिए आज हम जानते हैं, शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में

हम सभी जानते हैं शिल्पा शेट्टी एक बॉलीवुड अभिनेत्री है जो कि बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकी है।शिल्पा शेट्टी एक ऐसी पहली भारतीय महिला महिला है जिसने ब्रिटेन में प्रसारित रियलिटी शो बिग ब्रदर को जीतकर यूके जैसे देश में भी भारत के नाम का रोशन की थी। उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने साल 1999 में प्रसारित फिल्म स्क्रीनसी बाबू में अपनी महत्वपूर्ण लेकिन सहायक अभिनेत्री के रूप में अवार्ड के लिए भी नामांकित की गई थी और सफलतापूर्वक शिल्पा शेट्टी ने इस अवार्ड को हाथी भी कर लीया। साल 2007 में शिल्पा शेट्टी को विश्वविद्यालय द्वारा एक मानद डायरेक्टर के रूप में सम्मानित भी की गई थी।

अब जानते हैं,शिल्पा शेट्टी की शिक्षा के बारे में

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की शिक्षा की शुरुआत सबसे पहले मुंबई के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से हुई थी उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मुंबई के पोदार कॉलेज में अपना नामांकन करवाया।शिल्पा शेट्टी भरतनाट्यम की पूरी शिक्षा भी ली हैं। कई साल तक उन्होंने भरतनाट्यम सीखा और बाद में वे एक वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रही।

Shilpa Shetty at the Lakme Fashion Week 2021.jpg,शिल्पा शेट्टी

अब हम जानते हैं शिल्पा शेट्टी के जीवन के बारे में

शिल्पा दसवीं कक्षा के परीक्षा के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर दि थी। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपना पहला ऐड लिम्का प्रोडक्ट के लिए की थी उस समय वह बहुत कम उम्र की थी।

कम उम्र होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी में बेशुमार हुनर भरा हुआ था।उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने धीरे-धीरे कई और विज्ञापनों के लिए भी ऑफर आने लगा।

शिल्पा शेट्टी 18 साल की उम्र में वे अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी थी। शिल्पा शेट्टी के अदाओं के आकर्षण के कारण बाद में उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आने लगे।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी के माता-पिता दोनों ही एक दवाई के व्यापार में संलग्न थे। उनके माता-पिता के साथ उनके परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी है। वह भी खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड मे काफी चर्चित है

अब जानते हैं,शिल्पा शेट्टी के अफेयर से शादी तक का सफर कैसा है

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का शादीशुदा जीवन बहुत ही खुशहाल है आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की शादी के अभी लगभग 10 साल पूरे हो गए हैं ।शिल्पा शेट्टी ने अपने जीवन साथी के तौर पर एक ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा को चुना। वे दोनों आज भी एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं इसलिए उनकी शादी इतनी लंबी और खूबसूरत चल रही है। उनका एक बेटा और एक बेटी भी है जो अपने पापा की तरह ही स्मार्ट और क्यूट दिखता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी का अफेयर शादी से पहले अक्षय कुमार के साथ चल रहा था। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार दोनों एक ही फिल्म में एक दूसरे के सह कलाकार के रूप में काम कर रहे थे, उस समय दोनों को एक दूसरे की कंपनी अच्छी लगने लगी। उसके बाद शिल्पा शेट्टी को अक्षय कुमार के नजदीक जाकर पता चला कि वो अपने ही फ्रेंड ट्विंकल खन्ना को धोखा दे रही है। उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार से अलग होने के बारे में सोच कर तुरंत ही अलग हो गई।

उसके बाद शिल्पा शेट्टी का अफेयर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ भी कुछ दिन तक चला उसके बाद किसी कारणवश शिल्पा शेट्टी उनसे भी अपना नाता तोड़ कर अलग हो गए। लेकिन अभी फिलहाल शिल्पा शेट्टी अपनी शादीशुदा जीवन में हद से ज्यादा खुश है और अपने पति राज कुंद्रा से वह बेइंतहा प्यार करती है। इन दोनों का रिश्ता दुनिया के सामने एक मिसाल के रूप में दिखाई दे रहा है।

जानते हैं शिल्पा शेट्टी का फिल्मों में केरियर कैसा था

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है वैसे तो शिल्पा शेट्टी अपने संघर्ष की लड़ाई दशमी पास करने के बाद से ही शुरू की थी। शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों में अभिनय करना सबसे पहले 1992 में गाता है मेरा दिल से की थी।

आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज होने में एक ऐसी समस्या आई जिसकी वजह से या फिल्म रिलीज नहीं हो पाया।

गाता है मेरा दिल फिल्म रिलीज नही होने के बाद भी शिल्पा शेट्टी ने हार नहीं मानी उन्होंने फिल्म बाजीगर बनाया जो कि साल 1993 में बड़े पर्दे पर आई थी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी काजोल और शाहरुख खान के साथ नजर आ रही है।

उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने 1994 में आग फिल्म रिलीज हुआ जिसमें शिल्पा शेट्टी मुख्य किरदार मे नजर आ रही है।

उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने 1996 में तमिल फिल्मों में भी उन्होंने अपना परचम लहराया और तमिल भाषा में भी कुछ फिल्मों में अपनी खूबसूरत अभिनय से लोगों का दिल जीता लीया।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की पर्सनालिटी और लुक्स के कारण साल 2000 तक वे विश्व की सबसे हॉट और खूबसूरत अदाकाराओं की लिस्ट में आई थी।

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस को देख कर आज भी बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियाँ जलती रहती है। आपको बता दें कि अभी भी शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां बिल्कुल ही नहीं लगती। शिल्पा शेट्टी अभी भी बॉलीवुड के अभिनेताओं के साथ बड़े पर्दे पर अहम भूमिका निभाती है। जिससे दर्शक हमेशा ही शिल्पा शेट्टी की प्रशंसा करते हैं।

बॉलीवुड और हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री, जिनके हुस्न देख आप हो जाएंगे फिदा

Back to top button