हर्निया रोग क्या है? बच्चों में हर्निया के लक्षण एवं इलाज

हर्निया रोग क्या है? 

What is Hernia: हर्निया एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज सर्जरी के माध्यम से ही संभव है। यह समान रूप से महिला पुरुष तथा बच्चों को प्रभावित करता है। लेकिन शुरुआत में ही अगर इसका पता चल जाता है तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। विशेषकर के बच्चों में हर्निया की पहचान कर पाना मुश्किल होता है। आज हम जाएंगे हर्निया क्या होता है? बच्चों में हर्निया के क्या लक्षण होते हैं तथा इसका इलाज कैसे करें।

हर्निया –

हर्निया आमतौर पर पेट में होता है। लेकिन प्रमुख रूप से यह जांघ के ऊपरी हिस्से, नाभि और कमर के आसपास हो सकता है। ज्यादातर मामलों में हर्निया घातक नहीं होता है। लेकिन यह अपने आप ठीक भी नहीं होता है। ऐसे में विकट परिस्थितियों से बचने के लिए हर्निया का एकमात्र इलाज सर्जरी होता है।

हर्निया रोग क्या है (What is Hernia)? 

हर्निया प्रमुख रूप से पेट में होने वाली बीमारी है। जब कोई एक मांसपेशीय ऊतक में किसी छेद के माध्यम से अंदर से बाहर की तरफ बढ़ने लगती है। तब इस समस्या को हर्निया रोग कहा जाता है। हर्निया की समस्या उस समय होती है जब बॉडी की कैविटी की झिल्ली फट जाती है और अंदर का अंग बाहर की तरफ निकलने लगता है।

हमारे शरीर के अंदर कुछ अंग में खोखले स्थानों होते हैं। इन खोखले स्थानों को ही मेडिकल भाषा में बॉडी कैविटी कहा जाता है। ये बॉडी कैविटी चमड़ी की झिल्ली से ढके होते हैं। लेकिन जब झिल्ली फट जाती है तो शरीर के अंदर का कुछ बाहर की तरफ निकल कर बढ़ने लगता है। ऐसे में इसमें दर्द भी होता है। इस स्थिति को ही हर्निया रोग कहा जाता है।

हर्निया सामान्यता पेट में होता है। लेकिन इसकी वजह से जांच के ऊपरी हिस्से नाभि और कमर के आसपास भी काफी परेशानी होती है। अधिकांश हर्निया जानलेवा नहीं होते हैं लेकिन इससे पीड़ित बच्चों का विकास प्रभावित होता है।

हर्निया के लक्षण (Hernia Symptoms in  Hindi) – 

हर्निया रोग का लक्षण बच्चों में पहचानो थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन कुछ लक्षणों पर ध्यान देकर आसानी से इसका पता लगाया जा सकता है। बच्चों में जिस जगह पर हर्निया समस्या होती है उस जगह पर छूने पर उभार महसूस होता है। इसके अलावा उस जगह पर सूजन, जलन के साथ दर्द भी होता रहता है।

हर्निया (What is Hernia) का कोई विशेष लक्षण नहीं है। लेकिन सूजन, दर्द और उभार जैसे लक्षणों के आधार पर हर्निया का पता लगाया जा सकता है। हर्निया की समस्या में खड़े होने पर मांसपेशियों में खिंचाव होता है और कोई भारी सामान उठाने पर तेज दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

हर्निया के प्रकार (Types of Hernia) – 

हर्निया की समस्या कई प्रकार से होती है। लेकिन इनमें सबसे सामान प्रकार इंगुइनल हर्निया है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होता है। हर्निया की समस्या में अंगों के अनुसार हर्निया का वर्गीकरण होता है। सामान्यता हर्निया तीन प्रकार के होते हैं – 

  • वेक्षण हर्निया (इग्वाईनल हर्निया)
  • नाभि हर्निया (अम्बिलाइकल हर्निया)
  • जघनस्थिक हर्निया (फीमोरल हर्निया) 

हर्निया का इलाज (Hernia Treatment in hindi) – 

हर्निया से पीड़ित रोगियों का इलाज हर्निया के आकार और उसके लक्षण की गंभीरता के आधार पर किया जाता है। हर्निया की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। बच्चों में भी हर्निया की समस्या देखने को मिलती है।

कई बार वृद्धावस्था में भी हारने की समस्या हो सकती है। हर्निया का इलाज दूरबीन द्वारा एक छोटे ऑपरेशन से किया जा सकता है। इसके अलावा जीवनशैली में कुछ बदलाव करके, छोटी सर्जरी और दवाइयों से भी इसका इलाज किया जाता है।

यह भी जाने :  ABHA YOJANA : आइये जाने क्या है ABHA योजना व इसका उद्देश्य

Back to top button