5 मिनट में दांत दर्द ख़त्म करने वाले घरेलू उपाय | Teeth pain relief Home Remedies

दाँत दर्द से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू उपाय

Teeth pain relief home remedies in hindi: जब दांतों में दर्द होता है तो हमसे बर्दाश्त नहीं होता है। हर बार दांत में दर्द के लिए डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता है। ऐसे में घरेलू उपचार काम आता है। दांत दर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचारों को अपनाया जा सकता है। जिससे दर्द दांत दर्द की समस्या में जल्दी आराम मिल जाता है। आइए जानते हैं दांत दर्द से छुटकारा दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में –

पानी मे सेंधा नमक डाल कर कुल्ला करे –

 दांत में दर्द होने पर सेंधा नमक काफी फायदेमंद है। गुनगुने पानी में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर कुल्ला करने से मुंह पर बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। दांत दर्द में ज्यादातर बैक्टीरिया की वजह से ही दांत दर्द होते हैं। जब सेंधा नमक जैसे खारे पानी से कुल्ला किया जाता है तो मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है और दांत दर्द में आराम मिलता है।

Bottle, Mineral Water, Bottle Of Water,Teeth pain relief home remedies in hindi

आइस पैक का इस्तेमाल – 

दांत दर्द से छुटकारा पाने और सूजन को कम करने में आइस पैक बहुत ही फायदेमंद है। यह एक बेहद आसान घरेलू तरीका है। दर्द वाली जगह पर आइस पैक लगाने से दांत दर्द में जल्दी आराम मिलने लगता है।

लौंग का इस्तेमाल – 

 दांत दर्द होने पर के झनझनाहट जैसा होता है और दाँत का दर्द हो तो ऐसे में लौंग का इस्तेमाल करके इस समस्या से बचा जा सकता है। दर्द वाली जगह पर लौंग दबा कर रख ले। इसे चबाएं नही बल्कि धीरे-धीरे चूसते रहें। इससे कुछ ही देर में दांत दर्द में राहत मिल जाएगा।

Clove, Spice, Pink, Food, Ingredient,Teeth pain relief home remedies in hindi

अमरूद के पत्ते का सेवन – 

दांत दर्द में अमरूद के पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद है। आजकल तो घर के आसपास कहीं न कहीं अमरूद का पेड़ आसानी से मिल जाता है। दांत दर्द होने पर अमरूद के पेड़ से ताजे पत्ते तोड़कर साफ कर लें और उसे धीरे-धीरे चबाते रहें। इससे थोड़ी ही देर में दांत दर्द ठीक हो जाएगा क्योंकि अमरूद के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल और anti-inflammatory तत्व पाए जाते हैं जो दांत दर्द में राहत देते हैं।

कच्ची प्याज का इस्तेमाल – 

दांत दर्द की समस्या में कच्ची प्याज भी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि कच्ची प्याज में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। दांत दर्द होने पर प्याज को छीलकर उसका एक टुकड़ा काटकर दांतो के बीच रख लें और इसे चूसे धीरे-धीरे दांत दर्द में आराम मिल जाएगा। प्याज को पीसकर उसके रस को रुई के फाहे बना कर दांत वाली जगह पर रखने से दांत दर्द में आराम मिल जाता है।

हींग का इस्तेमाल – 

दांत दर्द की समस्या में हींग का इस्तेमाल करने में बहुत फायदेमंद है। आधी चम्मच हींग में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हल्का सा गर्म करने और उसे दातों पर लगाएं धीरे-धीरे दांत दर्द में आराम मिल जाएगा।

लहसुन का प्रयोग – 

दांत दर्द में लहसुन को चबाने से भी आराम मिल जाता है क्योंकि लहसुन में allicin नाम का एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी तत्व पाया जाता है। जिसकी वजह से दांत दर्द में जल्दी आराम मिल जाता है।

Garlic, Leek, Herb, Medicinal Plant

काली मिर्च का पाउडर –

कई बार दांतों में ठंडा या गर्म लगने से तेज सनसनाहट जैसा दर्द होता है। ऐसे में काली मिर्च और नमक का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए काली मिर्च और नमक को बराबर मात्रा में लें। उसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर इसे दवाई की तरह दांत दर्द वाली जगह पर रख लें, इससे जल्दी आराम मिल जाएगा।

इसे भी देखे :  पेट,कमर और साइड की चर्बी कम करने के आसान उपाय

Back to top button