IPL 2022 KKR vs RCB: बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को हराया
IPL 2022 KKR vs RCB Highlights in Hindi
IPL 2022 KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का छठा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बैंगलोर टीम के कप्तान डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बैंगलोर की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते कोलकाता की पूरी टीम 128 रन पर ही सिमट गई।
जवाब में बैटिंग करने उतरी बैंगलोर की टीम ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच जीत लिया। आईपीएल 2022 के अब तक हुए मुकाबले में बेंगलूर ने यह पहला मैच जीता है, जबकि कोलकाता की यह पहली हार है।
IPL 2022 KKR vs RCB: कोलकाता 128 रन पर आलआउट –
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने की। आकाशदीप की गेंद पर वेंकटेश अपना विकेट 10 रन के निजी स्कोर पर गंवा दिये। वही अजिंक्य रहाणे मोहम्मद सिराज की गेंद पर शॉट खेलते हुए आउट हो गए। नितीश राणा 10 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर महज 13 रन के स्कोर पर आउट हुए।
लगातार विकेट गिरने के बाद सुनील ने टीम को संभाला था लेकिन 12 रन के स्कोर पर वह भी आउट हो गए। हसारंगा को जैक्सन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। आंद्रे रसेल ने 18 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। आकाशदीप ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज ने एक और हर्षल ने दो विकेट लिया।
बैंगलोर की रोमांचक जीत –
128 रन के छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी बैंगलोर की पारी की शुरुआत कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत ने की। रावत बिना खाता खोले ही उमेश यादव की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद टिम साउदी ने बैंगलोर के कप्तान को 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली को 12 रन के स्कोर पर उमेश यादव ने आउट किया।
इसके बाद डेविड विली भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। फिर बैटिंग करने आए शाहबाज अहमद ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाकर स्कोर को संभाला। लेकिन 27 रन बनाकर वह भी आउट हो गए। आंद्रे रसैल 4 रन और रदरफोर्ड 28 रन बनाकर आउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (IPL 2022 KKR vs RCB) में अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया था। जब कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने शिवम मावी की जगह टीम सऊदी को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था।
यह भी देखे : Ayush Badani IPL 2022: आईपीएल में कमाल करने वाले आयुष बडोनी कौन है, कहाँ से संबंध रखते है?





