CSK vs LSG IPL 2022: एविन लुइस और आयुष बडोनी ने लखनऊ ने हारी बाजी जिताया

CSK vs LSG IPL 2022

CSK vs LSG IPL 2022: आईपीएल 2022 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंस्ट के बीच खेला गया। लखनऊ के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा।

 लखनऊ के लिए मुश्किल लग रही थी। लेकिन इसी बीच क्विंटन डिकाक और इविन लुइस ने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर लखनऊ को जीत दिला दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ की टीम को कप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर डिकाक ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। इसके बाद केएल राहुल 26 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद मनीष पांडे जी जल्दी आउट हो गए। 

लेकिन इस बीच तीसरे विकेट के लिए इविन लुइस और डिकाक के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। डिकाक ने 45 गेंद पर 61 रन बनाये, जिसमे उन्होंने 9 चौका लगाया। 

एविन लुइस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों में ही अपना अर्धशतक बना लिया। आयुष बडोनी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 9 गेंद पर 19 रन बनाए और छक्का लगाते हुए लखनऊ को मैच जिता दिया।  

यह भी देखे : Ayush Badani IPL 2022: आईपीएल में कमाल करने वाले आयुष बडोनी कौन है, कहाँ से संबंध रखते है?

CSK vs LSG IPL 2022: इविन लुइस ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड –

आईपीएल 2022 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अब इविन लुइस के नाम दर्ज हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक बना डाला है। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। 

बता दें कि इसके पहले इसी सीजन में राजस्थान रायल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 27 गेंद में अर्धशतक लगाया था। रोबिन उथप्पा भी इसी मैच में 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

धौनी ने बनाया यह रिकार्ड –

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने फॉम में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके पहले धमाकेदार अर्धशतक की पारी खेली थी। अब मैच (CSK vs LSG IPL 2022) फिनिश करने पहुंचे धोनी ने महज 6 गेंदे ही खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने 16 रन बनाए। धौनी आते ही पहली गेंद पर छक्का लगा दिये।

धौनी ने 6 गेंद की छोटी पारी में एक छक्का और दो चौका लगाया। इस तरह से वह टी-20 क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा ने भी आईपीएल में 7 हजार रन बना चुके हैं। अब महेन्द्र सिंह धौनी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

ब्रावो ने बनाया सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड –

चेन्नई टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गये। उन्होंने दीपक हुड्डा को कैच आउट करवाया। उन्होंने लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को तोडा। दीपक हुड्डा का विकेट लेने के साथ 171 विकेट के साथ  ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये। 

IPL 2022 के कौन से मैच कब, कितने बजे कहाँ पर होंगे जानने के लिये देखे : IPL 2022 Time Table: आईपीएल का कौन सा मैच, कब, कहाँ होगा, देखे पूरी डिटेल्स

Back to top button